समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर-बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से 318.769 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजा की कीमत करीब 9 से 10 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर-बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक घर से 318.769 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार बरामद गांजा की कीमत करीब 9 से 10 लाख रुपये आंकी गई है। मामले में पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन मोबाइल फोन और एक डायरी भी जब्त की है। पुलिस अब गांजा के स्रोत और इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि तेलनी गांव निवासी स्वर्गीय मुसो महतो के परिवार के सदस्य बजरंगी महतो अपने भाई एवं घर के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर बाहर से गांजा मंगाकर उसकी बिक्री करते हैं। घर में भारी मात्रा में गांजा रखे जाने की सूचना मिलने के बाद इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मामले की गंभीरता को देखते हुए अंचल पुलिस निरीक्षक रोसड़ा मनोज कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद गुरुवार की रात पुलिस टीम ने तेलनी गांव स्थित संबंधित घर में छापेमारी की। 

छापेमारी के दौरान अंचल अधिकारी रूबी कुमारी दंडाधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली गई। तलाशी के क्रम में घर से भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा को विधिवत जब्त करते हुए मौके से खुशबू देवी पति छोटू महतो, गीता देवी पति बजरंगी महतो, दिव्या भारती पिता बजरंगी महतो और निधि देवी पति राम पदारथ महतो को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा आखिर कहां से लाया गया था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही गांजा की बिक्री किन-किन स्थानों पर और किन लोगों के माध्यम से की जाती थी, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। 

छापेमारी के दौरान बरामद तीन मोबाइल फोन और डायरी को पुलिस ने महत्वपूर्ण सुराग माना है। मोबाइल की जांच और डायरी में दर्ज विवरण के आधार पर गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। शुक्रवार को रोसड़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिन्हा ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर वरीय अधिकारियों के निर्देश में कार्रवाई की गई, जिसमें बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ है। 

पुलिस मामले की जांच करते हुए पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।छापेमारी दल में बिथान थानाध्यक्ष राजकिशोर राय, पुलिस अवर निरीक्षक अवध साह, पुलिस अवर निरीक्षक नवनीत कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक हरिवंश नारायण सिंह, सहायक अवर निरीक्षक मुकेश कुमार राय एवं पीटीसी हेमलता शामिल थीं। पूछताछ और जब्त मोबाइल एवं डायरी की जांच से गांजा की आपूर्ति करने वाले तथा इसकी बिक्री में शामिल अन्य लोगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी है।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट 

Trending News

चास में खंडहरनुमा मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 10 गिरफ्तार
चास में खंडहरनुमा मकान में चल रहा था जुए का अड्डा, 10 गिरफ्तार
Sep 05, 2026, 2:22:00 PM
अभियान बसेरा 2: भोरे में 55 भूमिहीन परिवारों का आशियाने का सपना पूरा, मंत्री सुनील कुमार ने बांटे जमीन के पर्चे
अभियान बसेरा 2: भोरे में 55 भूमिहीन परिवारों का आशियाने का सपना पूरा, मंत्री सुनील कुमार ने बांटे जमीन के पर्चे
Sep 05, 2026, 2:07:00 PM
भारत VS पाकिस्तान महामुकाबला, फ्री में ऐसे देखें मैच, मंधाना, हरमनप्रीत पर नजरें
भारत VS पाकिस्तान महामुकाबला, फ्री में ऐसे देखें मैच, मंधाना, हरमनप्रीत पर नजरें
Sep 05, 2026, 1:47:00 PM
स्मार्टफोन बाजार में एक और इंट्री, भारतीय ब्रांड Mivi लॉन्च कर रही अपना फोन
स्मार्टफोन बाजार में एक और इंट्री, भारतीय ब्रांड Mivi लॉन्च कर रही अपना फोन
Sep 05, 2026, 1:39:00 PM
समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, चार महिलाएं गिरफ्तार
समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, चार महिलाएं गिरफ्तार
Sep 05, 2026, 1:19:00 PM
राज्य में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, शिकायतों पर लगातार हो रही कार्रवाई : विजय कुमार सिन्हा
राज्य में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, शिकायतों पर लगातार हो रही कार्रवाई : विजय कुमार सिन्हा
Sep 05, 2026, 1:07:00 PM
‎वीआइपी ने एजेपी की फंडिंग पर उठाए सवाल, पार्टी ने कहा, कहां से हुई फंडिंग, हो जांच
‎वीआइपी ने एजेपी की फंडिंग पर उठाए सवाल, पार्टी ने कहा, कहां से हुई फंडिंग, हो जांच
Sep 05, 2026, 1:00:00 PM
पारसनाथ स्टेशन से 40 बोतल बीयर के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार
पारसनाथ स्टेशन से 40 बोतल बीयर के साथ दो शराब तस्कर गिरफ्तार
Sep 05, 2026, 12:52:00 PM
अच्छी खबर: श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज, छपरा में MBBS सीटों की अनुमति
अच्छी खबर: श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज अस्पताल तथा राजकीय मेडिकल कॉलेज, छपरा में MBBS सीटों की अनुमति
Sep 05, 2026, 12:46:00 PM
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला
चर्चित विजय सहनी हत्याकांड में पांच दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का बड़ा फैसला
Sep 05, 2026, 12:37:00 PM