विधायक रागिनी सिंह के आवास पर हमला, CCTV खंगाल रही पुलिस

विधायक रागिनी सिंह के आवास पर हमला, CCTV खंगाल रही पुलिस

धनबाद के सरायढेला क्षेत्र में सोमवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब झरिया की विधायक रागिनी सिंह के आवास ‘सिंह मेंशन’ को निशाना बनाकर बमबाजी की गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक पर सवार अज्ञात हमलावर मौके पर पहुंचे और लगातार दो बम फेंककर फरार हो गए। इनमें से एक बम आवास परिसर के भीतर विस्फोट के साथ फटा, जबकि दूसरा मुख्य गेट के बाहर गिरा।

अचानक हुई इस घटना से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि विस्फोट में किसी के घायल होने या जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। बावजूद इसके, एक जनप्रतिनिधि के घर पर हुए हमले ने सुरक्षा इंतजामों को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूचना मिलते ही सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव सरायढेला थाना पुलिस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की कमान संभाली। पुलिस टीम ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। हमलावरों की पहचान के लिए सिंह मेंशन समेत आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

बताया जाता है कि इस आवास में विधायक रागिनी सिंह के साथ पूर्व विधायक संजीव सिंह और कुंती सिंह भी रहते हैं। इसी कारण पुलिस इस मामले को अत्यंत गंभीर और संवेदनशील मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। फिलहाल पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Trending News

मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
Sep 09, 2026, 2:50:00 PM
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM