धनबाद के डिगवाडीह डंप से मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका से इलाके में तनाव

धनबाद के डिगवाडीह डंप से मिला व्यक्ति का शव, हत्या की आशंका से इलाके में तनाव

धनबाद के झरिया स्थित जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब डिगवाडीह कांटा घर के पास स्थित एक आउटसोर्सिंग डंप में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश जताते हुए विरोध प्रदर्शन करने लगे।

मृतक की पहचान जेलगोड़ा 7 नंबर खपड़ाधौड़ा निवासी 45 वर्षीय शमीम अंसारी, जिन्हें स्थानीय लोग गुड्डू के नाम से जानते थे, के रूप में हुई है। जिस स्थान से शव मिला, वह अपेक्षाकृत सुनसान क्षेत्र बताया जा रहा है, जिससे लोगों के बीच कई तरह की शंकाएं पैदा हो गई हैं। स्थानीय निवासियों का मानना है कि यह सामान्य मौत नहीं, बल्कि किसी आपराधिक घटना का परिणाम हो सकता है।

इलाके के लोगों ने पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि नियमित गश्ती की कमी के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। लोगों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

सूचना मिलने के बाद जोड़ापोखर थाना की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद लोगों में नाराजगी साफ देखी गई।

थाना प्रभारी उदय प्रताप ने बताया कि मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

Trending News

शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sep 05, 2026, 5:17:00 PM
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी,  बैंक ने दी ये सलाह...
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी, बैंक ने दी ये सलाह...
Sep 05, 2026, 4:13:00 PM
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
Sep 05, 2026, 3:50:00 PM