जमीन कारोबारी बंटी सिंह को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

धनबाद: सरायढेला थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी बंटी सिंह को फोन पर कथित तौर पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर बंटी सिंह ने सरायढेला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

जमीन कारोबारी बंटी सिंह को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया

धनबाद: सरायढेला थाना क्षेत्र में जमीन कारोबारी बंटी सिंह को फोन पर कथित तौर पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर बंटी सिंह ने सरायढेला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी बताए जा रहे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पीड़ित बंटी सिंह के अनुसार, 26 सितंबर को उनके मोबाइल फोन पर एक युवक ने फोन कर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। बंटी सिंह का आरोप है कि धमकी देने वाला युवक बलियापुर बाईपास रोड का रहने वाला है और लगातार उन्हें धमकी दे रहा है।

बंटी सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत उन्होंने रात में ही सरायढेला थाना में दर्ज कराई। उनका आरोप है कि युवक खुद को माफिया के तौर पर स्थापित करने के उद्देश्य से धमकी और गाली-गलौज कर रहा है।

शिकायत मिलने के बाद सरायढेला पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, पीड़ित ने थाना प्रभारी से मामले की गंभीरता से जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में पुलिस की पूछताछ और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट 

Trending News

'इस्तीफा देने के लिए किस शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं चिराग पासवान जी' ?
'इस्तीफा देने के लिए किस शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं चिराग पासवान जी' ?
Sep 28, 2026, 1:52:00 PM
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रतिरोध मार्च, सड़कों पर उतरे पार्टी के नेता व कार्यकर्ता
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रतिरोध मार्च, सड़कों पर उतरे पार्टी के नेता व कार्यकर्ता
Sep 28, 2026, 1:48:00 PM
5 कमरों में एक से 8 तक की पढ़ाई, जर्जर भवन में मंडरा रहा है हादसे का खतरा
5 कमरों में एक से 8 तक की पढ़ाई, जर्जर भवन में मंडरा रहा है हादसे का खतरा
Sep 28, 2026, 1:30:00 PM
जमीन कारोबारी बंटी सिंह को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
जमीन कारोबारी बंटी सिंह को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
Sep 28, 2026, 1:27:00 PM
48 घंटे की बारिश में डूब गया बैंकॉक! सड़कें हुई जलमग्न, कई हजार लोग हुए प्रभावित
48 घंटे की बारिश में डूब गया बैंकॉक! सड़कें हुई जलमग्न, कई हजार लोग हुए प्रभावित
Sep 28, 2026, 1:25:00 PM
IT रेड से बॉलीवुड में मचा हड़कंप, रकुल प्रीत सिंह से वाशु भगनानी तक 12 ठिकानों पर आईटी का छापा
IT रेड से बॉलीवुड में मचा हड़कंप, रकुल प्रीत सिंह से वाशु भगनानी तक 12 ठिकानों पर आईटी का छापा
Sep 28, 2026, 1:11:00 PM
शेयर बाजार में भूचाल, पलक झपकते ही इतना हजार करोड़ स्वाहा
शेयर बाजार में भूचाल, पलक झपकते ही इतना हजार करोड़ स्वाहा
Sep 28, 2026, 1:08:00 PM
INDIA ब्लॉक की बैठक से पहले बड़ा झटका, SP प्रमुख ने बनायी दूरी ?
INDIA ब्लॉक की बैठक से पहले बड़ा झटका, SP प्रमुख ने बनायी दूरी ?
Sep 28, 2026, 12:50:00 PM
सड़क पर उतरे SP, विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान का लिया जायजा
सड़क पर उतरे SP, विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान का लिया जायजा
Sep 28, 2026, 12:30:00 PM
तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत
तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत
Sep 28, 2026, 12:24:00 PM