शेयर बाजार में भूचाल, पलक झपकते ही इतना हजार करोड़ स्वाहा
शेयर बाजार में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। सप्ताह के पहले दिन मार्केट ओपन होने के साथ ही आई बड़ी गिरावट ने निवेशकों को तगड़ा नुकसान करा दिया।

मुंबई : शेयर बाजार में तबाही का मंजर देखने को मिल रहा है। सप्ताह के पहले दिन मार्केट ओपन होने के साथ ही आई बड़ी गिरावट ने निवेशकों को तगड़ा नुकसान करा दिया। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि मिनटों में ही शेयर मार्केट में पैसे लगाने वालों के सात लाख करोड़ रुपए से ज्यादा स्वाहा हो गए। बड़ी-बड़ी कंपनियों के शेयर ताश के पत्तों की तरह बिखरे हुए नजर आए और इनमें HDFC Bank, Bajaj Finance, Reliance व ICICI Bank जैसे नाम शामिल हैं। बाजार में इस भूचाल का एक बड़ा कारण सामने है।
मिनटों में स्वाहा हो गए 6 लाख करोड़
आपको बता दें कि शेयर बाजार में मची तबाही पर नजर डालें तो बीएसई का सेंसेक्स खुलने के मिनटों बाद ही करीब 1040 अंक से ज्यादा फिसल गया और 72,854 के लेवल पर कारोबार करने लगा। वहीं खबर लिखे जाने तक एनएसई का निफ्टी 330 अंक से ज्यादा या 1.38 फीसदी की गिरावट लेकर 22,807 तक लुढ़क गया। शेयर मार्केट में पैसे लगाने वालों को बाजार में कारोबार के शुरुआती कुछ मिनटों में हुए बड़े नुकसान पर गौर करें, तो बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन (BSE MCap) गिरकर 4,75,64,385 करोड़ रुपए पर आ गया। जबकि बीते शुक्रवार को ये 4,83,25,067 करोड़ रिकॉर्ड किया गया था। इस हिसाब से कैलकुलेशन करें तो बाजार की ओपनिंग के बाद कुछ ही देर में शेयर बाजार निवेशकों के 7,60,682 करोड़ रुपए डूब गए।
क्रूड से लगी आग से मची तबाही
वहीं सबसे पहले Share Market Crash के पीछे के कारणों पर नजर डाल लेते हैं, जिनकी वजह से निवेशकों की गाढ़ी कमाई डूब गई। पहली बड़ी वजह कच्चे तेल की कीमतों में फिर से लगी आग है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत करीब तीन फीसदी की तेजी के साथ 107 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई है। वहीं WTI Crude 95 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रहा है। Crude Oil Price Surge ने एक बार फिर से शेयर बाजार निवेशकों को सतर्क मोड में ला दिया है, क्योंकि भारत तेल आयात पर निर्भर है। इसकी कीमत में इजाफा होने से आयात बिल में बढ़ोतरी का खतरा बढ़ता है और ये सीधे के बाद रोजमर्रा के सामानों पर महंगाई की चोट करने वाला साबित हो सकता है।










