ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रतिरोध मार्च, सड़कों पर उतरे पार्टी के नेता व कार्यकर्ता

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को बेगूसराय में प्रतिरोध मार्च निकाला। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गरीबदास के नेतृत्व में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़क पर उतरे।

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रतिरोध मार्च, सड़कों पर उतरे पार्टी के नेता व कार्यकर्ता

बेगूसराय : मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को बेगूसराय में प्रतिरोध मार्च निकाला। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गरीबदास के नेतृत्व में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़क पर उतरे। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई।

प्रदर्शन मतदाता सूची के SIR समेत चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित किया गया

कांग्रेस की ओर से यह प्रदर्शन मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) समेत चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित किया गया। देशभर में कांग्रेस की ओर से 28 सितंबर को जिला स्तर पर विरोध मार्च का आह्वान किया गया था। बेगूसराय में निकाला गया प्रतिरोध मार्च शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए समाहरणालय पहुंचा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष गरीबदास ने कहा- मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष गरीबदास ने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाताओं के अधिकारों और चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर उठाए जा रहे सवालों का जवाब मिलना चाहिए। कांग्रेस का आरोप है कि एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने को लेकर कई स्तरों पर सवाल सामने आए हैं। हालांकि, निर्वाचन आयोग ने आयोग के भीतर मतभेद संबंधी दावों को खारिज करते हुए कहा है कि एसआईआर सहित आयोग के निर्णय सभी चुनाव आयुक्तों की मंजूरी से लिए गए हैं। 

प्रतिरोध मार्च के बाद कांग्रेस के 5 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बेगूसराय के जिलाधिकारी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा

प्रतिरोध मार्च के बाद कांग्रेस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने बेगूसराय के जिलाधिकारी रिची पांडेय से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से निर्वाचन प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े पार्टी के मुद्दों को प्रशासन के समक्ष रखा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उनका आंदोलन लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा और मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी आगे भी आवाज उठाती रहेगी। देश के अन्य हिस्सों में भी कांग्रेस ने इसी मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया है।

बेगूसराय से अजय कुमार शास्त्री की रिपोर्ट

Trending News

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, हिरासत में आरोपी
सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, हिरासत में आरोपी
Sep 28, 2026, 3:09:00 PM
हसनपुर में 541 लीटर विदेशी शराब जब्त, पिकअप छोड़ तस्कर फरार
हसनपुर में 541 लीटर विदेशी शराब जब्त, पिकअप छोड़ तस्कर फरार
Sep 28, 2026, 2:51:00 PM
SIR के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन
SIR के विरोध में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन
Sep 28, 2026, 2:44:00 PM
शराब तस्करी के आरोप में जेल में बंद नेहा झा को मिली बेल
शराब तस्करी के आरोप में जेल में बंद नेहा झा को मिली बेल
Sep 28, 2026, 2:37:00 PM
SC ने EC को दी डेडलाइन, कहा- TMC के चुनाव चिह्न पर 4 महीने में लीजिए फैसला
SC ने EC को दी डेडलाइन, कहा- TMC के चुनाव चिह्न पर 4 महीने में लीजिए फैसला
Sep 28, 2026, 2:30:00 PM
'इस्तीफा देने के लिए किस शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं चिराग पासवान जी' ?
'इस्तीफा देने के लिए किस शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं चिराग पासवान जी' ?
Sep 28, 2026, 1:52:00 PM
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रतिरोध मार्च, सड़कों पर उतरे पार्टी के नेता व कार्यकर्ता
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का प्रतिरोध मार्च, सड़कों पर उतरे पार्टी के नेता व कार्यकर्ता
Sep 28, 2026, 1:48:00 PM
5 कमरों में एक से 8 तक की पढ़ाई, जर्जर भवन में मंडरा रहा है हादसे का खतरा
5 कमरों में एक से 8 तक की पढ़ाई, जर्जर भवन में मंडरा रहा है हादसे का खतरा
Sep 28, 2026, 1:30:00 PM
जमीन कारोबारी बंटी सिंह को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
जमीन कारोबारी बंटी सिंह को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
Sep 28, 2026, 1:27:00 PM
48 घंटे की बारिश में डूब गया बैंकॉक! सड़कें हुई जलमग्न, कई हजार लोग हुए प्रभावित
48 घंटे की बारिश में डूब गया बैंकॉक! सड़कें हुई जलमग्न, कई हजार लोग हुए प्रभावित
Sep 28, 2026, 1:25:00 PM