सड़क पर उतरे SP, विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान का लिया जायजा

किशनगंज जिला में सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के अनुपालन तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान का पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा रविवार रात्रि स्वयं विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण करते नजर आए।

सड़क पर उतरे SP, विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान का लिया जायजा

किशनगंज जिला में सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों के अनुपालन तथा अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान का पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार द्वारा रविवार रात्रि स्वयं विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण करते नजर आए। वहीं पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चल रहे वाहन जांच अभियान एवं चेकिंग प्वाइंटों का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित थाना के पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

कई स्थानों पर पुलिस अधीक्षक स्वयं अपने सामने वाहनों की जांच कराई तथा जांच की प्रक्रिया, पुलिस बल की तैनाती एवं कार्रवाई की स्थिति का अवलोकन किया। गौरतलब है कि वाहन जांच के दौरान मुख्य रूप से वाहन के आवश्यक कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, सीट बेल्ट, वाहन की नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग तथा अन्य यातायात नियमों के अनुपालन की जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने वाहन जांच में लगे पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जांच अभियान को नियमित एवं प्रभावी रूप से संचालित किया जाए तथा संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की विशेष रूप से जांच की जाए। साथ ही, वाहन जांच के दौरान आम नागरिकों के साथ शालीन एवं विनम्र व्यवहार बनाए रखने तथा यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। 

आगे उन्हों बताया कि वाहन जांच का उद्देश्य केवल नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करना एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है। इस दौरान जिला पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, वैध ड्राइविंग लाइसेंस एवं वाहन के आवश्यक कागजात साथ रखें तथा यातायात नियमों का पालन करें।

किशनगंज से इमाम की रिपोर्ट 

Trending News

जमीन कारोबारी बंटी सिंह को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
जमीन कारोबारी बंटी सिंह को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने युवक को हिरासत में लिया
Sep 28, 2026, 1:27:00 PM
IT रेड से बॉलीवुड में मचा हड़कंप, रकुल प्रीत सिंह से वाशु भगनानी तक 12 ठिकानों पर आईटी का छापा
IT रेड से बॉलीवुड में मचा हड़कंप, रकुल प्रीत सिंह से वाशु भगनानी तक 12 ठिकानों पर आईटी का छापा
Sep 28, 2026, 1:11:00 PM
शेयर बाजार में भूचाल, पलक झपकते ही इतना हजार करोड़ स्वाहा
शेयर बाजार में भूचाल, पलक झपकते ही इतना हजार करोड़ स्वाहा
Sep 28, 2026, 1:08:00 PM
INDIA ब्लॉक की बैठक से पहले बड़ा झटका, SP प्रमुख ने बनायी दूरी ?
INDIA ब्लॉक की बैठक से पहले बड़ा झटका, SP प्रमुख ने बनायी दूरी ?
Sep 28, 2026, 12:50:00 PM
सड़क पर उतरे SP, विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान का लिया जायजा
सड़क पर उतरे SP, विभिन्न स्थानों पर वाहन जांच अभियान का लिया जायजा
Sep 28, 2026, 12:30:00 PM
तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत
तेज रफ्तार पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत
Sep 28, 2026, 12:24:00 PM
पटना की सड़कों पर देर रात निकले पुलिस के आला अधिकारी, IG-DIG, SSP-SP ने शहर में किया भ्रमण
पटना की सड़कों पर देर रात निकले पुलिस के आला अधिकारी, IG-DIG, SSP-SP ने शहर में किया भ्रमण
Sep 28, 2026, 12:13:00 PM
राहुल कर रहे हैं हिट एंड रन की राजनीति, उनकी राजनीति में विरोधाभास: संतोष सुमन
राहुल कर रहे हैं हिट एंड रन की राजनीति, उनकी राजनीति में विरोधाभास: संतोष सुमन
Sep 28, 2026, 12:03:00 PM
Asian Games : बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, बारिश के कारण रद्द हुआ मैच
Asian Games : बिना खेले सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, बारिश के कारण रद्द हुआ मैच
Sep 28, 2026, 11:56:00 AM
गंडक उफान पर, बिहार में फिर बाढ़ का खतरा, DM-SP खुद कर रहे कैंप
गंडक उफान पर, बिहार में फिर बाढ़ का खतरा, DM-SP खुद कर रहे कैंप
Sep 28, 2026, 11:55:00 AM