अच्छी खबर: कुमारधुबी स्टेशन पर शुरू हुई दो पालियों में टिकट आरक्षण सुविधा

धनबाद जिले के कुमारधुबी क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कुमारधुबी रेलवे स्टेशन पर अब टिकट आरक्षण काउंटर दो पालियों में संचालित होगा।

अच्छी खबर: कुमारधुबी स्टेशन पर शुरू हुई दो पालियों में टिकट आरक्षण सुविधा

धनबाद जिले के कुमारधुबी क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कुमारधुबी रेलवे स्टेशन पर अब टिकट आरक्षण काउंटर दो पालियों में संचालित होगा। गुरुवार से यात्रियों को सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक टिकट आरक्षण और कैंसिलेशन की सुविधा मिलने लगी है। लंबे समय से चली आ रही यात्रियों की मांग पूरी होने पर स्थानीय लोगों ने धनबाद सांसद ढुलू महतो के प्रति आभार जताया है।

अब तक कुमारधुबी रेलवे स्टेशन पर पीआरएस यानी पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम काउंटर केवल सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक ही खुलता था। इसके बाद टिकट आरक्षण या कैंसिलेशन कराने के लिए लोगों को बराकर सहित दूसरे स्टेशनों का रुख करना पड़ता था। लेकिन अब दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक भी आरक्षण काउंटर खुलने से यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। इससे न सिर्फ क्षेत्रवासियों की परेशानी कम होगी, बल्कि कुमारधुबी स्टेशन के राजस्व में भी बढ़ोतरी की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि धनबाद सांसद ढुलू महतो की पहल पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आरक्षण काउंटर को दो पालियों में संचालित करने की स्वीकृति दी थी। इसके बाद आसनसोल रेल मंडल प्रबंधक संग्रह मौर्य की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया। हाल ही में भाजपा नेता अशोक मंडल, जय प्रकाश सिंह और चिरकुंडा नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने भी आसनसोल डीआरएम से मुलाकात कर सांसद का पत्र सौंपा था।

वहीं कुमारधुबी रेलवे स्टेशन के विकास को लेकर भी काम तेज होने की उम्मीद है। स्टेशन को अमृत भारत योजना के तहत विकसित किया जा रहा है। करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से यहां फुट ओवर ब्रिज, लिफ्ट, नई स्टेशन बिल्डिंग और स्टेशन रोड के निर्माण की योजना है। गतिशक्ति के माध्यम से सर्वे भी किया जा चुका है और स्टेशन का सौंदर्यीकरण भी किया जाएगा।

कुल मिलाकर कुमारधुबी स्टेशन पर सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक आरक्षण सुविधा शुरू होने से हजारों रेल यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से चली आ रही उनकी मांग अब पूरी हो गई है और इससे कुमारधुबी क्षेत्र के रेल यात्रियों को सीधा फायदा मिलेगा।

धनबाद से नीतीश की रिपोर्ट

Trending News

राज्य में निर्मित उत्पादों को सरकार देगी प्राथमिकता, उद्यमियों को भूमि उपलब्ध कराने में भी मिलेगा सहयोग
राज्य में निर्मित उत्पादों को सरकार देगी प्राथमिकता, उद्यमियों को भूमि उपलब्ध कराने में भी मिलेगा सहयोग
Aug 21, 2026, 7:29:00 AM
राजधानी में मेगा जॉब फेयर, दो दिनों में 6 हजार से अधिक युवाओं को मिला रोजगार
राजधानी में मेगा जॉब फेयर, दो दिनों में 6 हजार से अधिक युवाओं को मिला रोजगार
Aug 21, 2026, 7:21:00 AM
रक्दान है महादान, रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, रक्तदाताओं को दिए गए प्रमाण पत्र
रक्दान है महादान, रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन, रक्तदाताओं को दिए गए प्रमाण पत्र
Aug 21, 2026, 7:18:00 AM
अच्छी खबर: कुमारधुबी स्टेशन पर शुरू हुई दो पालियों में टिकट आरक्षण सुविधा
अच्छी खबर: कुमारधुबी स्टेशन पर शुरू हुई दो पालियों में टिकट आरक्षण सुविधा
Aug 21, 2026, 7:13:00 AM
बंद घर से मिला मां-बेटे का शव, पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी
बंद घर से मिला मां-बेटे का शव, पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी
Aug 21, 2026, 7:00:00 AM
केंद्र का एमएमडीआर विधेयक झारखंड के साथ अन्याय: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष
केंद्र का एमएमडीआर विधेयक झारखंड के साथ अन्याय: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष
Aug 20, 2026, 8:16:00 PM
एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता: खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता: खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Aug 20, 2026, 8:06:00 PM
नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल के लिए 24 से 27 अगस्त तक FBNC प्रशिक्षण कार्यक्रम
नवजात शिशुओं की बेहतर देखभाल के लिए 24 से 27 अगस्त तक FBNC प्रशिक्षण कार्यक्रम
Aug 20, 2026, 7:58:00 PM
राज्य में टीबी की जांच एवं पहचान के लिए स्वास्थ्य प्रणाली को किया जा रहा लगातार सुदृढ़
राज्य में टीबी की जांच एवं पहचान के लिए स्वास्थ्य प्रणाली को किया जा रहा लगातार सुदृढ़
Aug 20, 2026, 7:51:00 PM
विभाग ने कहा, नहीं फैलाये भ्रम, अब सरकारी संस्थानों से होगा कुशल युवा कार्यक्रम का संचालन
विभाग ने कहा, नहीं फैलाये भ्रम, अब सरकारी संस्थानों से होगा कुशल युवा कार्यक्रम का संचालन
Aug 20, 2026, 7:37:00 PM