धनबाद में फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1400 किलो नकली पनीर और घी जब्त

धनबाद में फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1400 किलो नकली पनीर और घी जब्त

धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत फूड सेफ्टी विभाग ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में संदिग्ध पनीर और घी बरामद किया। स्टेशन रोड क्षेत्र में की गई इस छापेमारी के दौरान करीब 1400 किलो नकली पनीर के साथ कई टिन संदिग्ध नेपाली घी भी जब्त किए गए। इस मामले में मुख्य आरोपी को भी मौके से गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार के पटना से बस के माध्यम से नकली डेयरी उत्पादों की बड़ी खेप धनबाद लाई जा रही है। सूचना मिलने के बाद फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने स्टेशन रोड इलाके में निगरानी बढ़ाते हुए घेराबंदी की और संदिग्ध बस की जांच की।

जांच के दौरान बस से बड़ी मात्रा में पनीर और घी बरामद हुआ। शुरुआती जांच में इन उत्पादों की गुणवत्ता पर संदेह जताया गया, जिसके बाद अधिकारियों ने पूरे माल को जब्त कर लिया।

फूड सेफ्टी अधिकारियों ने बताया कि जब्त किए गए पनीर और घी के नमूने विस्तृत परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मामले में गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नकली खाद्य पदार्थों का यह नेटवर्क कहां-कहां तक फैला हुआ है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM