धनबाद में नगर निकाय चुनाव से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 400 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

धनबाद में नगर निकाय चुनाव से पहले उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 400 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

नगर निकाय चुनाव को ध्यान में रखते हुए उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान को और तेज कर दिया है। इसी क्रम में धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोगनकोचा इलाके में विभाग की टीम ने छापेमारी कर बड़े पैमाने पर महुआ शराब बरामद की है।

उत्पाद विभाग को सूचना मिली थी कि जोगनकोचा में अवैध रूप से महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान 400 लीटर तैयार महुआ शराब जब्त की गई, जबकि करीब 1000 किलो जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा, शराब तैयार करने में इस्तेमाल हो रही चार भट्ठियों को भी तोड़ दिया गया।

उत्पाद विभाग के एएसआई जॉय हेंब्रम ने बताया कि चुनाव के दौरान अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है और इसमें शामिल लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

विभागीय जानकारी के अनुसार, जिन भट्ठियों पर शराब बनाई जा रही थी, उनका संचालन दुखन रवानी और मनोज रवानी द्वारा किए जाने की बात सामने आई है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि चुनावी माहौल में अवैध शराब कारोबार पर नजर लगातार बनी रहेगी और सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Trending News

गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM