धनबाद : पुलिस और अपराधियों की मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह का शूटर ढेर, एक पुलिस अधिकारी घायल

धनबाद : पुलिस और अपराधियों की मुठभेड़ में प्रिंस खान गिरोह का शूटर ढेर, एक पुलिस अधिकारी घायल

धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र में रविवार शाम पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह का एक शूटर मारा गया। यह मुठभेड़ उस समय हुई जब पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी इलाके में छिपे हुए हैं और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, सरायढेला थाना क्षेत्र के फायरिंग रेंज इलाके में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जैसे ही पुलिस बल निर्धारित स्थान पर पहुंचा, वहां मौजूद अपराधियों ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी।

अचानक हुई फायरिंग से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने भी तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से लगातार गोलियां चलती रहीं। इसी दौरान पुलिस की गोली लगने से प्रिंस खान गिरोह से जुड़ा एक शूटर मौके पर ही मारा गया। हालांकि, उसके साथ मौजूद कुछ अन्य अपराधी मौके का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

इस मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है और वे खतरे से बाहर हैं।

घटना की सूचना मिलते ही धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है और फरार अपराधियों की तलाश में सर्च अभियान तेज कर दिया गया है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM