धनबाद : NMMU पॉलिसी लागू करने की मांग पर आजीविका कर्मियों का धरना

धनबाद : NMMU पॉलिसी लागू करने की मांग पर आजीविका कर्मियों का धरना

झारखंड राज्य आजीविका कर्मचारी संघ की धनबाद जिला इकाई ने शनिवार को रणधीर वर्मा चौक पर 6 सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। संघ के सदस्यों ने JSLPS के तहत काम कर रहे कर्मचारियों की समस्याओं को सरकार के सामने रखते हुए कहा कि केंद्र सरकार के निर्देशों के बावजूद अब तक NMMU पॉलिसी राज्य में लागू नहीं की गई, जिससे कर्मचारियों में निराशा है।

कर्मचारियों की प्रमुख मांग है कि लगातार बढ़ती महंगाई को ध्यान में रखते हुए NMMU पॉलिसी तुरंत लागू की जाए, ताकि उन्हें आर्थिक राहत मिल सके। इसके साथ ही JSLPS को सोसाइटी एक्ट से बाहर निकालकर सभी कर्मियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा और राज्य कर्मियों जैसी सभी सुविधाएं देने की मांग भी रखी गई। संघ का कहना है कि इससे कर्मचारियों का जीवन स्तर सुधरेगा और उनकी काम करने की क्षमता भी बढ़ेगी।

जिला सचिव सत्येंद्र शर्मा ने बताया कि उनकी मांगों से संबंधित ज्ञापन पहले ही सरकार को सौंप दिया गया है, लेकिन अब तक किसी भी तरह की पहल नहीं की गई। इसी उदासीनता के विरोध में आज यह धरना आयोजित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द कार्रवाई नहीं करती, तो संघ आंदोलन को तेज करेगा।

Trending News

बिहार में मछली उत्पादन में हो रही है लगातार वृद्धि, 10.28 लाख मीट्रिक टन पहुंचा उत्पादन
बिहार में मछली उत्पादन में हो रही है लगातार वृद्धि, 10.28 लाख मीट्रिक टन पहुंचा उत्पादन
Aug 31, 2026, 5:15:00 PM
नेपाल: जल प्रलय के बाद अब तक 903 लोगों की मरने की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी
नेपाल: जल प्रलय के बाद अब तक 903 लोगों की मरने की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी
Aug 31, 2026, 4:32:00 PM
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
Aug 31, 2026, 4:02:00 PM
छह माह का वैवाहिक रिश्ता मातम में बदला, पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने भी तोडा दम
छह माह का वैवाहिक रिश्ता मातम में बदला, पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने भी तोडा दम
Aug 31, 2026, 3:57:00 PM
बाइक के लिए घोंट दिया नवविवाहिता का गला, पहली पत्नी की भी हुई थी खौफनाक मौत
बाइक के लिए घोंट दिया नवविवाहिता का गला, पहली पत्नी की भी हुई थी खौफनाक मौत
Aug 31, 2026, 3:47:00 PM
विकास योजनाओं की सौगात देंगे सीएम सम्राट चौधरी, जोरों पर तैयारी
विकास योजनाओं की सौगात देंगे सीएम सम्राट चौधरी, जोरों पर तैयारी
Aug 31, 2026, 3:40:00 PM
लोजपा (रामविलास) के लेबर सेल का संगठन विस्तार, अजित रंजन बने जिला उपाध्यक्ष
लोजपा (रामविलास) के लेबर सेल का संगठन विस्तार, अजित रंजन बने जिला उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 3:18:00 PM
वर्षों से सड़क निर्माण की बाट जोह रहे शीतलगढ़ के ग्रामीण, जनता दरबार में डीएम से लगाई गुहार
वर्षों से सड़क निर्माण की बाट जोह रहे शीतलगढ़ के ग्रामीण, जनता दरबार में डीएम से लगाई गुहार
Aug 31, 2026, 3:14:00 PM
यूजीसी के नये नियम, राजपूत विचार मंच ने राष्ट्रपति, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
यूजीसी के नये नियम, राजपूत विचार मंच ने राष्ट्रपति, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
Aug 31, 2026, 3:03:00 PM
प्रेमिका से पैसे लेकर पार्टी करने गया था युवक, संदिग्ध हालत में मिला शव
प्रेमिका से पैसे लेकर पार्टी करने गया था युवक, संदिग्ध हालत में मिला शव
Aug 31, 2026, 2:52:00 PM