धनबाद रेल मंडल में रिश्वतखोरी पर CBI की बड़ी कार्रवाई, वरीय मंडल विद्युत अभियंता 50 हजार लेते धराये

धनबाद रेल मंडल में रिश्वतखोरी पर CBI की बड़ी कार्रवाई, वरीय मंडल विद्युत अभियंता 50 हजार लेते धराये

धनबाद रेल मंडल में भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वरीय मंडल विद्युत अभियंता संजीव कुमार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद रेलवे कार्यालय में हड़कंप मच गया। CBI की टीम गिरफ्तारी के बाद अभियंता को अपने साथ ले गई और उनसे पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, देर रात तक डीआरएम कार्यालय में CBI की टीम जांच और तलाशी अभियान में जुटी रही। इस दौरान अधिकारियों ने कई अहम दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं, जिनकी जांच से मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई एक रेल संवेदक अवजीत झा की शिकायत के आधार पर की गई। अवजीत झा ने रेलवे के लिए विद्युत उपकरणों की आपूर्ति और इंस्टॉलेशन का काम किया था, जिसका बिल लगभग 45 लाख रुपये का था। संवेदक का आरोप है कि इस बिल के भुगतान के बदले वरीय मंडल विद्युत अभियंता संजीव कुमार उनसे रिश्वत की मांग कर रहे थे।

इससे परेशान होकर अवजीत झा ने CBI से संपर्क कर पूरी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलने के बाद CBI ने पहले मामले का सत्यापन किया और आरोपों को सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना बनाई।

शुक्रवार को तय रणनीति के तहत जब संवेदक घूस की रकम लेकर अभियंता के पास पहुंचे, तभी पहले से मौजूद CBI टीम ने छापेमारी कर संजीव कुमार को 50 हजार रुपये लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद टीम ने अभियंता के कार्यालय और आवास पर भी तलाशी ली।

सूत्रों के मुताबिक, रात करीब 11:30 बजे तक CBI की टीम दस्तावेजों की जांच करती रही। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण फाइलों के साथ डिजिटल साक्ष्य और एक प्रिंटर भी जब्त किया गया है। अधिकारियों का मानना है कि इन सबूतों की जांच से इस मामले से जुड़े और भी महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ सकते हैं।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM