BREAKING : आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व ASI लालेश्वर सिंह गिरफ्तार, हीरापुर स्थित घर से ACB की कार्रवाई

BREAKING : आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व ASI लालेश्वर सिंह गिरफ्तार, हीरापुर स्थित घर से ACB की कार्रवाई

झारखंड भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने धनबाद में आय से अधिक संपत्ति के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए सेवानिवृत्त जमादार (एएसआई) लालेश्वर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सिंह कभी पूर्व केंद्रीय मंत्री रीता वर्मा के अंगरक्षक के रूप में तैनात रह चुके हैं।

एसीबी अधिकारियों के अनुसार, सिंह के खिलाफ धनबाद एसीबी थाना कांड संख्या 01/23, दिनांक 4 जनवरी 2023 को मामला दर्ज किया गया था। प्रारंभिक जांच के बाद यह आरोप सामने आया कि उन्होंने अपने ज्ञात आय स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की है। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर सक्षम प्राधिकारी से अनुमति प्राप्त कर कार्रवाई की गई।

सोमवार देर रात एसीबी की टीम ने धनबाद स्थित उनके आवास को घेर लिया। इसके बाद हीरापुर, पुराने कोल बोर्ड कॉलोनी (सरायढेला थाना क्षेत्र) स्थित घर से उन्हें विधिवत हिरासत में लिया गया। गिरफ्तारी की प्रक्रिया 2 मार्च 2026 को पूरी की गई।

गिरफ्तारी के तुरंत बाद लालेश्वर सिंह का रक्तचाप बढ़ गया, जिसके मद्देनजर एहतियातन उन्हें धनबाद के एसएनएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकीय निगरानी में उनका इलाज जारी है।

एसीबी अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है। सिंह की संपत्तियों और उनसे जुड़े अन्य वित्तीय पहलुओं की भी गहन पड़ताल की जा रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM