कोयलांचल के अभिषेक कुमार ने इंडियन आइडल-16 के टॉप-12 में बनायी जगह

कोयलांचल के अभिषेक कुमार ने इंडियन आइडल-16 के टॉप-12 में बनायी जगह

कोयलांचल की मिट्टी से निकलकर अपनी गायकी से देशभर के दर्शकों का ध्यान खींचने वाले अभिषेक कुमार ने इंडियन आइडल सीजन-16 में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-12 में जगह बना ली है। अब वे देश के सबसे चर्चित सिंगिंग रियलिटी शो के लाइव गाला राउंड में अपनी आवाज का जादू बिखेरते नजर आएंगे। यह शो हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित किया जा रहा है।

इस सप्ताहांत से शुरू होने वाला पहला गाला राउंड ‘प्रीमियम पार्टी राउंड’ के नाम से आयोजित किया जा रहा है, जहां मुकाबला पहले से कहीं अधिक कड़ा होने वाला है। अभिषेक के पिता अजय शाह के अनुसार, यह चरण बेहद चुनौतीपूर्ण है और इसी कारण अभिषेक अपनी तैयारियों में पूरी तरह जुटे हुए हैं। उन्होंने बताया कि अभिषेक रोजाना करीब 18 घंटे तक रियाज कर रहे हैं और हर सुर, भाव और शब्द पर बारीकी से काम किया जा रहा है। उनका एक ही लक्ष्य है—कोयलांचल और धनबाद का नाम पूरे देश में रोशन करना।

अभिषेक ने जानकारी दी कि शो में जल्द ही दर्शकों के लिए वोटिंग लाइन खोली जाएगी। उन्होंने धनबाद, झारखंड और पूरे कोयलांचल के लोगों से अधिक से अधिक मतदान कर समर्थन देने की अपील की है। अभिषेक का कहना है कि दर्शकों का एक-एक वोट उनके सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

अपनी संगीत यात्रा के बारे में बात करते हुए अभिषेक ने बताया कि उनके पहले गुरु उनके मामा पंकज सांवरिया रहे, जिन्होंने उन्हें संगीत की बुनियादी समझ दी। इसके बाद निरंतर अभ्यास, मंचीय प्रस्तुतियों और वरिष्ठ गुरुओं के मार्गदर्शन से उन्होंने अपनी गायकी को निखारा। अब तक वे उदित नारायण और श्रेया घोषाल जैसे दिग्गज कलाकारों के साथ मंच साझा कर चुके हैं, जिसे वे अपने लिए बड़ी उपलब्धि मानते हैं।

अभिषेक की सफलता की कहानी उनके पिता के संघर्ष से भी जुड़ी है। अजय शाह पिछले दो से ढाई दशकों से धनबाद के सरायडेला स्थित जगजीवन नगर इलाके में पार्क के पास ठेला लगाकर गुपचुप बेचते हैं। उन्होंने बताया कि हमेशा से उनकी ख्वाहिश थी कि उनका बेटा संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाए और आज वह सपना साकार होता दिख रहा है।

शैक्षणिक सफर की बात करें तो अभिषेक ने कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई डीएवी बनियाहीर, झरिया से की। इसके बाद नाना के सहयोग से उन्होंने कक्षा 5 से 12 तक की शिक्षा डीएवी कोयला नगर, धनबाद से पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए वे दिल्ली गए, जहां से उन्होंने एमए की डिग्री हासिल की।

महज पांच साल की उम्र में संगीत से जुड़ने वाले अभिषेक ने जागरण, मंदिरों और विभिन्न मंचों पर लगातार प्रस्तुति दी। वर्षों की मेहनत और संघर्ष के बाद आज वे इंडियन आइडल सीजन-16 के मंच तक पहुंचे हैं। धनबाद और कोयलांचल के लोगों को अपने इस प्रतिभाशाली बेटे पर गर्व है और सभी को उम्मीद है कि अभिषेक अपनी सुरीली आवाज से इंडियन आइडल की ट्रॉफी जीतकर झारखंड का नाम रोशन करेंगे।

Trending News

मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
Sep 09, 2026, 2:50:00 PM
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM