देवघर के घघरजोरी पंचायत में नल-जल, आंगनबाड़ी और PDS सामाजिक अंकेक्षण शुरू

देवघर के घघरजोरी पंचायत में नल-जल, आंगनबाड़ी और PDS सामाजिक अंकेक्षण शुरू

झारखंड नरेगा सोशल ऑडिट यूनिट अब देवघर जिले के मधुपुर प्रखंड स्थित घघरजोरी पंचायत में नल-जल योजना, आंगनबाड़ी सेवाओं और सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की स्थिति का सामाजिक अंकेक्षण करने जा रही है। यह प्रक्रिया 25 नवंबर से 28 नवंबर तक चलेगी, जिसके बाद 29 नवंबर को पंचायत स्तर पर जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।

दावों और वास्तविकता में बड़ा अंतर
सोशल ऑडिट टीम के संयोजक जेम्स हेरेंज ने बताया कि पंचायत के सात गांवों में कुल 610 घर हैं। इनमें से आधिकारिक दावा है कि 491 घरों, यानी लगभग 80.49% परिवारों को नल-जल योजना का लाभ मिला है। वर्ष 2022-23 में 11 जलापूर्ति योजनाओं पर 1.74 करोड़ रुपये खर्च किए गए और यह भी बताया गया कि तीन स्कूलों और दो आंगनबाड़ी केंद्रों को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है।
लेकिन वास्तविक स्थिति इससे बिल्कुल विपरीत है। गांव की महिलाएँ आज भी लंबी दूरी तय कर पानी ढोने को मजबूर हैं और पानी की कमी से दैनिक जीवन गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है।

आंगनबाड़ी और पीडीएस व्यवस्थाओं की दुर्दशा
सोशल ऑडिट की प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पंचायत के अधिकांश आंगनबाड़ी केंद्र बदहाल स्थिति में हैं। न पूरक पोषण मिल रहा है, न संदर्भ सेवाएं सुचारू हैं और न ही नियमित गतिविधियां संचालित हो पा रही हैं। टीकाकरण कार्य भी लगभग ठप है, जिससे कई बच्चों का स्वास्थ्य जोखिम में पड़ रहा है।
पीडीएस प्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। लाभुकों ने आरोप लगाया है कि उन्हें पूरा और समय पर राशन नहीं मिल रहा।

25 से 28 नवंबर तक जांच, 29 को जनसुनवाई
इन सभी मुद्दों की विस्तृत समीक्षा भोजन का अधिकार अभियान, सोशल ऑडिट टीम, जनसंगठन और स्थानीय युवाओं के सहयोग से की जाएगी। 29 नवंबर को होने वाली जनसुनवाई में रांची से विभागीय अधिकारी और विषय विशेषज्ञ भी शामिल होंगे, जहां ग्रामीण अपनी समस्याएँ खुलकर रख सकेंगे।

Trending News

बिहार में मछली उत्पादन में हो रही है लगातार वृद्धि, 10.28 लाख मीट्रिक टन पहुंचा उत्पादन
बिहार में मछली उत्पादन में हो रही है लगातार वृद्धि, 10.28 लाख मीट्रिक टन पहुंचा उत्पादन
Aug 31, 2026, 5:15:00 PM
नेपाल: जल प्रलय के बाद अब तक 903 लोगों की मरने की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी
नेपाल: जल प्रलय के बाद अब तक 903 लोगों की मरने की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी
Aug 31, 2026, 4:32:00 PM
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
Aug 31, 2026, 4:02:00 PM
छह माह का वैवाहिक रिश्ता मातम में बदला, पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने भी तोडा दम
छह माह का वैवाहिक रिश्ता मातम में बदला, पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने भी तोडा दम
Aug 31, 2026, 3:57:00 PM
बाइक के लिए घोंट दिया नवविवाहिता का गला, पहली पत्नी की भी हुई थी खौफनाक मौत
बाइक के लिए घोंट दिया नवविवाहिता का गला, पहली पत्नी की भी हुई थी खौफनाक मौत
Aug 31, 2026, 3:47:00 PM
विकास योजनाओं की सौगात देंगे सीएम सम्राट चौधरी, जोरों पर तैयारी
विकास योजनाओं की सौगात देंगे सीएम सम्राट चौधरी, जोरों पर तैयारी
Aug 31, 2026, 3:40:00 PM
लोजपा (रामविलास) के लेबर सेल का संगठन विस्तार, अजित रंजन बने जिला उपाध्यक्ष
लोजपा (रामविलास) के लेबर सेल का संगठन विस्तार, अजित रंजन बने जिला उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 3:18:00 PM
वर्षों से सड़क निर्माण की बाट जोह रहे शीतलगढ़ के ग्रामीण, जनता दरबार में डीएम से लगाई गुहार
वर्षों से सड़क निर्माण की बाट जोह रहे शीतलगढ़ के ग्रामीण, जनता दरबार में डीएम से लगाई गुहार
Aug 31, 2026, 3:14:00 PM
यूजीसी के नये नियम, राजपूत विचार मंच ने राष्ट्रपति, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
यूजीसी के नये नियम, राजपूत विचार मंच ने राष्ट्रपति, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
Aug 31, 2026, 3:03:00 PM
प्रेमिका से पैसे लेकर पार्टी करने गया था युवक, संदिग्ध हालत में मिला शव
प्रेमिका से पैसे लेकर पार्टी करने गया था युवक, संदिग्ध हालत में मिला शव
Aug 31, 2026, 2:52:00 PM