चुनाव से पहले बाबा नगरी देवघर पहुंचे CM हिमंता बिस्वा सरमा, बैद्यनाथ मंदिर में करेंगे पूजा

चुनाव से पहले बाबा नगरी देवघर पहुंचे CM हिमंता बिस्वा सरमा, बैद्यनाथ मंदिर में करेंगे पूजा

चुनाव से पहले बाबा नगरी देवघर पहुंचे CM हिमंता बिस्वा सरमा, बैद्यनाथ मंदिर में करेंगे पूजा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Apr 08, 2026, 2:06:00 PM

असम विधानसभा चुनाव 2026 के अहम चरण से ठीक पहले चुनाव प्रचार पर विराम लग चुका है और अब सभी की नजरें 9 अप्रैल को होने वाले मतदान पर टिकी हैं। इस बीच, मतदान से एक दिन पहले असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का झारखंड के देवघर दौरा राजनीतिक और धार्मिक दोनों दृष्टियों से खास माना जा रहा है।

बुधवार को विशेष विमान से देवघर एयरपोर्ट पहुंचे मुख्यमंत्री सरमा सीधे सत्संग आश्रम पहुंचे। यह आश्रम उनके लिए कोई नया स्थल नहीं है, क्योंकि वे लंबे समय से इस आध्यात्मिक केंद्र से जुड़े रहे हैं और समय-समय पर यहां आते रहे हैं। आश्रम पहुंचकर उन्होंने प्रधानाचार्य अर्कद्युत चक्रवर्ती, जिन्हें बुबाई दा के नाम से भी जाना जाता है, से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने आश्रम परिसर में कुछ समय बिताया और व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

सूत्रों के अनुसार, सत्संग आश्रम में दर्शन के बाद उनका अगला पड़ाव देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम है, जो बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रमुख तीर्थस्थल है। यहां वे कामनालिंग में विशेष पूजा-अर्चना कर राज्य की समृद्धि और चुनाव में सफलता की कामना करेंगे।