देवघर में मुआवजा घोटाले पर एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 5% कमीशन लेते दो कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

देवघर में मुआवजा घोटाले पर एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 5% कमीशन लेते दो कर्मचारी रंगे हाथ गिरफ्तार

देवघर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सख्त कदम उठाते हुए जिला भू-अर्जन कार्यालय में छापेमारी की और दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई उस समय की गई जब दोनों कर्मचारी एक लाभुक से जमीन अधिग्रहण के मुआवजे की राशि जारी करने के बदले कमीशन ले रहे थे। गिरफ्तार किए गए कर्मियों की पहचान निरंजन और नुनु देव के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवघर में प्रस्तावित रिंग रोड परियोजना के लिए किसानों और भू-स्वामियों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। नियमानुसार जिन लोगों की जमीन ली गई है, उन्हें सरकार की ओर से मुआवजा दिया जाना है। आरोप है कि इसी प्रक्रिया में जिला भू-अर्जन कार्यालय के कुछ कर्मचारी लाभुकों से मुआवजा भुगतान के एवज में अवैध रूप से कमीशन की मांग कर रहे थे।

मामले का खुलासा तब हुआ जब एक प्रभावित लाभुक ने एसीबी से शिकायत दर्ज कराई। शिकायतकर्ता का आरोप था कि उसकी मुआवजा राशि जारी करने के लिए कार्यालय के कर्मी लगातार पैसे देने का दबाव बना रहे थे। इस शिकायत के आधार पर एसीबी ने प्रारंभिक जांच कराई, जिसमें आरोपों की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की योजना बनाई गई।

योजना के तहत एसीबी की टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही दोनों कर्मचारी लाभुक से मुआवजे की कुल राशि का करीब पांच प्रतिशत रिश्वत के रूप में ले रहे थे, टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से रिश्वत की रकम भी बरामद की गई।

कार्रवाई के बाद एसीबी की टीम दोनों आरोपियों को अपने साथ दुमका ले गई, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में और भी लोगों की भूमिका की जांच की जा सकती है। इस कार्रवाई के बाद जिले के सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मच गया है और रिंग रोड परियोजना से जुड़े मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM