चतरा विमान हादसे में अब तकनीकी सुरागों से खुलेगा राज, ब्लैक बॉक्स के बिना आगे बढ़ी जांच

चतरा विमान हादसे में अब तकनीकी सुरागों से खुलेगा राज, ब्लैक बॉक्स के बिना आगे बढ़ी जांच

चतरा जिले के सिमरिया स्थित कासियातु जंगलों में गिरे रेडबर्ड के BE C90 एयर एंबुलेंस हादसे को लेकर जांच में एक अहम तथ्य सामने आया है। दुर्घटनाग्रस्त विमान में ब्लैक बॉक्स नहीं था, जिससे हादसे की असली वजह तक पहुंचना जांच एजेंसियों के लिए कठिन हो गया है।

छोटे विमानों में ब्लैक बॉक्स अनिवार्य नहीं

विमानन विशेषज्ञों के अनुसार यह विमान हल्के वजन की श्रेणी में आता था। मौजूदा विमानन नियमों के तहत तय सीमा से कम वजन वाले छोटे विमानों में कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर (CVR) और फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) लगाना जरूरी नहीं होता। इसी वजह से इस एयर एंबुलेंस में ब्लैक बॉक्स मौजूद नहीं था।

अब वैकल्पिक तरीकों से होगी पड़ताल

रिकॉर्डिंग उपकरण न होने के कारण जांच एजेंसियां अब अन्य तकनीकी और पारंपरिक तरीकों का सहारा ले रही हैं। पायलट और रांची व दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल के बीच हुई आखिरी बातचीत का विश्लेषण किया जाएगा।

इसके अलावा दुर्घटनास्थल से मिले मलबे, इंजन के हिस्सों और अन्य तकनीकी घटकों की फोरेंसिक जांच की जा रही है, ताकि किसी संभावित तकनीकी खराबी या अन्य कारणों का पता लगाया जा सके।

जांच से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि ब्लैक बॉक्स न होने से प्रक्रिया जटिल जरूर हुई है, लेकिन उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों और संचार रिकॉर्ड के आधार पर हादसे के कारणों तक पहुंचने की कोशिश जारी है।

Trending News

गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM