चतरा में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़! 5 लाख की अवैध शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

चतरा में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़! 5 लाख की अवैध शराब जब्त, तीन गिरफ्तार

झारखंड के चतरा जिले में पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े अवैध शराब नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के पोस्तिया गांव में एक मकान के भीतर संचालित हो रही मिनी शराब फैक्ट्री पर छापेमारी कर भारी मात्रा में नकली शराब बरामद की गई है। अधिकारियों का मानना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो यह जहरीली शराब कई लोगों की जान के लिए खतरा बन सकती थी।

उपायुक्त कीर्तिश्री के निर्देश पर एसडीओ के नेतृत्व में गठित टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। छापेमारी के दौरान करीब 5 लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब जब्त की गई, साथ ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह शराब झारखंड से बिहार में अवैध रूप से भेजी जा रही थी, जहां इसे असली ब्रांड बताकर ऊंचे दामों पर बेचा जाता था।

उत्पाद अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी अनिल कुमार यादव के घर में स्प्रिट और रासायनिक पदार्थों की मदद से नकली शराब तैयार की जा रही थी। बिहार में शराबबंदी का फायदा उठाकर यह गिरोह वहां के बाजार में नकली उत्पाद खपाकर मोटा लाभ कमा रहा था।

कार्रवाई के दौरान टीम ने 1318 बोतलें बरामद कीं, जिन पर प्रतिष्ठित ब्रांड्स जैसे रॉयल स्टैग और रॉयल चैलेंज के नकली लेबल और ढक्कन लगाए गए थे। इसके अलावा, बोतल सील करने की मशीन और कच्चा स्प्रिट भी जब्त किया गया है, जिससे इस अवैध धंधे के संगठित स्वरूप का अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस ने इस मामले में अनिल कुमार यादव, बीरबल कुमार और ब्रजेश यादव को हिरासत में लिया है, जबकि गिरोह के कथित सरगना दिलीप यादव और मोहन यादव अभी फरार हैं। उनकी तलाश में छापेमारी जारी है।

Trending News

आसमान में अटकी 164 लोगों की सांस, दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट से टकराया पक्षी, 7 दिन में दूसरी बार बर्ड हिट
आसमान में अटकी 164 लोगों की सांस, दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट से टकराया पक्षी, 7 दिन में दूसरी बार बर्ड हिट
Aug 24, 2026, 3:30:00 PM
अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री मंगल पांडेय और विधायक संजय गुप्ता समेत भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री मंगल पांडेय और विधायक संजय गुप्ता समेत भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Aug 24, 2026, 3:12:00 PM
ये कैसी शराबबंदी, चेक पोस्ट पर सवा करोड़ की अवैध विदेशी शराब जब्त
ये कैसी शराबबंदी, चेक पोस्ट पर सवा करोड़ की अवैध विदेशी शराब जब्त
Aug 24, 2026, 3:09:00 PM
TRE 4 में PT-Mains और नेगेटिव मार्किंग पर  BPSC का बड़ा ऐलान, परीक्षा की तारीख पर भी आया अपडेट..
TRE 4 में PT-Mains और नेगेटिव मार्किंग पर BPSC का बड़ा ऐलान, परीक्षा की तारीख पर भी आया अपडेट..
Aug 24, 2026, 2:35:00 PM
पहले चीनी की मिठास हुई कडवी, अब आंसू निकाल रहा प्याज, कीमतों में आया उछाल
पहले चीनी की मिठास हुई कडवी, अब आंसू निकाल रहा प्याज, कीमतों में आया उछाल
Aug 24, 2026, 2:33:00 PM
MMDR एक्ट पर अर्जुन मुंडा का हमला, बोले-सेस नहीं नीलामी से बढ़ाएं राजस्व
MMDR एक्ट पर अर्जुन मुंडा का हमला, बोले-सेस नहीं नीलामी से बढ़ाएं राजस्व
Aug 24, 2026, 2:16:00 PM
छात्रों को लेकर सीएम सम्राट ने लिए तीन बड़े फैसले, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर CM की बड़ी घोषणा
छात्रों को लेकर सीएम सम्राट ने लिए तीन बड़े फैसले, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर CM की बड़ी घोषणा
Aug 24, 2026, 1:37:00 PM
'बिहार विद्या साथी' ऐप से बच्चों की पढ़ाई होगी आसान, 24X7 शिक्षक ऑनलाइन होंगे उपलब्ध : सीएम
'बिहार विद्या साथी' ऐप से बच्चों की पढ़ाई होगी आसान, 24X7 शिक्षक ऑनलाइन होंगे उपलब्ध : सीएम
Aug 24, 2026, 1:33:00 PM
जालौन के डीएम ऑफिस के सामने धरने पर बैठे मुकेश सहनी
जालौन के डीएम ऑफिस के सामने धरने पर बैठे मुकेश सहनी
Aug 24, 2026, 1:21:00 PM
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास समेत चार घरों में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, राजेश राम ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के आवास समेत चार घरों में चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात, राजेश राम ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
Aug 24, 2026, 1:09:00 PM