आसमान में अटकी 164 लोगों की सांस, दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट से टकराया पक्षी, 7 दिन में दूसरी बार बर्ड हिट

पटना एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से पटना आ रही एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट AI 1741 पक्षी से टकरा गया। एअर इंडिया की फ्लाइट सोमवार सुबह बर्ड हिट का शिकार हो गई।

आसमान में अटकी 164 लोगों की सांस, दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट से टकराया पक्षी, 7 दिन में दूसरी बार बर्ड हिट

पटना एयरपोर्ट पर सोमवार को एक बड़ा हादसा टल गया। दिल्ली से पटना आ रही एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट AI 1741 पक्षी से टकरा गया।  एअर इंडिया की फ्लाइट सोमवार सुबह बर्ड हिट का शिकार हो गई। पटना के जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर लैंडिंग से ठीक पहले  विमान के दाहिने टरबाइन से पक्षी के टकराने की आशंका जताई गई। जिसके तुरंत बाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू कर दिया गया। जिसके बाद पायलट की सूझबूझ से विमान को सुरक्षित पटना एयरपोर्ट पर उतार लिया गया। विमान में 164 यात्री सवार थे। विमान ने करीब 7:43-7:44 बजे सुरक्षित लैंडिंग की और सभी यात्री सुरक्षित हैं। 

बताया जा रहा है कि दिल्ली से पटना आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI 1741 जब पटना एयरपोर्ट पर उतर रही थी, उसी दौरान विमान के इंजन के पास पक्षी से टक्कर हुई। पायलट ने इसकी जानकारी एयर ट्रैफिक कंट्रोल को दी। एयरपोर्ट प्रशासन ने एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड और मेडिकल टीम समेत सुरक्षा सेवाओं को अलर्ट पर रख दिया था। राहत की बात यह रही कि विमान के इंजन को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। इस सुरक्षित लैंडिंग के बाद यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने राहत की सांस ली।

विमान के सुरक्षित लैंड करने के बाद तकनीकी टीम ने इसकी जांच की। जांच में बर्ड स्ट्राइक की पुष्टि हुई, हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान के इंजन को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। जरूरी तकनीकी जांच और प्रक्रिया पूरी होने के बाद विमान को दोबारा दिल्ली लौटने की अनुमति दे दी गई। जांच प्रक्रिया के कारण दिल्ली जाने वाली वापसी फ्लाइट (AI 1852) अपने तय समय सुबह 8:45 बजे के बजाय 79 मिनट की देरी से सुबह 10:09 बजे 160 यात्रियों को लेकर रवाना हो सकी।

बता दें कि पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बर्ड हिट की यह हाल की दूसरी घटना है। इससे पहले 17 अगस्त को भी दिल्ली से पटना आ रही एअर इंडिया की एक फ्लाइट पक्षी से टकरा गई थी। उस घटना के बाद विमान को करीब दो दिनों तक ग्राउंडेड रखा गया था। लगातार सामने आ रही इन घटनाओं के बाद पटना एयरपोर्ट पर पक्षियों की गतिविधियों को लेकर चिंता बढ़ गई है। रविवार को एयरपोर्ट के रनवे पर करीब 1.5 किलो वजन वाले बड़े चमगादड़ के अवशेष मिलने की जानकारी सामने आई थी।

Trending News

 पेपरलेस निबंधन को लेकर डीएम ने किया निबंधन कार्यालय का निरीक्षण, जमीन रजिस्ट्री होगी आसान
पेपरलेस निबंधन को लेकर डीएम ने किया निबंधन कार्यालय का निरीक्षण, जमीन रजिस्ट्री होगी आसान
Aug 24, 2026, 4:47:00 PM
विरासत को कोसना अपना अधिकार समझते हैं राहुल गांधी: योगी आदित्यनाथ
विरासत को कोसना अपना अधिकार समझते हैं राहुल गांधी: योगी आदित्यनाथ
Aug 24, 2026, 4:29:00 PM
चंदवारा घाट पर बूढ़ी गंडक नदी से महिला और बेटे का शव बरामद, रविवार शाम से थे लापता
चंदवारा घाट पर बूढ़ी गंडक नदी से महिला और बेटे का शव बरामद, रविवार शाम से थे लापता
Aug 24, 2026, 4:28:00 PM
पीएम आवास योजना के नाम पर 50 हजार की घूस, घर जाकर गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप,  FIR दर्ज
पीएम आवास योजना के नाम पर 50 हजार की घूस, घर जाकर गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप, FIR दर्ज
Aug 24, 2026, 4:14:00 PM
सितंबर में भारत आ सकते हैं पुतिन, पूरी दुनिया की टिकी रहेंगी नजरें
सितंबर में भारत आ सकते हैं पुतिन, पूरी दुनिया की टिकी रहेंगी नजरें
Aug 24, 2026, 4:09:00 PM
जहानाबाद में विकास कार्यों को लेकर नगर परिषद की बैठक, 33 वार्ड पार्षदों ने रखीं समस्याएं
जहानाबाद में विकास कार्यों को लेकर नगर परिषद की बैठक, 33 वार्ड पार्षदों ने रखीं समस्याएं
Aug 24, 2026, 4:00:00 PM
आसमान में अटकी 164 लोगों की सांस, दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट से टकराया पक्षी, 7 दिन में दूसरी बार बर्ड हिट
आसमान में अटकी 164 लोगों की सांस, दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट से टकराया पक्षी, 7 दिन में दूसरी बार बर्ड हिट
Aug 24, 2026, 3:30:00 PM
अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री मंगल पांडेय और विधायक संजय गुप्ता समेत भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री मंगल पांडेय और विधायक संजय गुप्ता समेत भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Aug 24, 2026, 3:12:00 PM
ये कैसी शराबबंदी, चेक पोस्ट पर सवा करोड़ की अवैध विदेशी शराब जब्त
ये कैसी शराबबंदी, चेक पोस्ट पर सवा करोड़ की अवैध विदेशी शराब जब्त
Aug 24, 2026, 3:09:00 PM
TRE 4 में PT-Mains और नेगेटिव मार्किंग पर  BPSC का बड़ा ऐलान, परीक्षा की तारीख पर भी आया अपडेट..
TRE 4 में PT-Mains और नेगेटिव मार्किंग पर BPSC का बड़ा ऐलान, परीक्षा की तारीख पर भी आया अपडेट..
Aug 24, 2026, 2:35:00 PM