ये कैसी शराबबंदी, चेक पोस्ट पर सवा करोड़ की अवैध विदेशी शराब जब्त

राज्य में उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है। विभागीय स्तर पर कार्रवाई के दौरान अवैध शराब की एक बड़ी खेप को जब्त किया गया है। बाजार में इसकी कीमत लगभग सवा करोड रुपये आंकी जा रही है।

ये कैसी शराबबंदी, चेक पोस्ट पर सवा करोड़ की अवैध विदेशी शराब जब्त

राज्य में उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है। विभागीय स्तर पर कार्रवाई के दौरान अवैध शराब की एक बड़ी खेप को जब्त किया गया है। बाजार में इसकी कीमत लगभग सवा करोड रुपये आंकी जा रही है। अब पुलिस पूरे मामले की पडताल में जुटी हुई है।

मिली खबर के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम ने कैमूर जिले के मोहनिया चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान के दौरान अवैध शराब की एक बड़ी खेप को जब्त किया। बताया जा रहा है कि अवैध शराब की यह खेप पंजाब से लायी जा रही थी। इसे आलू की आड़ में छुपा कर लाया जा रहा था। प्राप्त खबर के अनुसार उत्पाद विभाग के मोहनिया चेकपोस्ट प्रभारी संतोष श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब से बिहार में अवैध शराब की एक बड़ी खेप लाई जा रही है। सूचना के आधार पर चेकपोस्ट पर विशेष टीम गठित कर वाहनों की सघन जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पंजाब की ओर से आ रहे एक संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक में ऊपर आलू लदा हुआ था, लेकिन जब स्कैनर मशीन और सूक्ष्मता से जांच की गई तो आलू की बोरियों के नीचे छिपा रखी गई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई।

जब्त की गई शराब कुल 937 पेटी (लगभग 8,347 लीटर) है। बाजार में इसकी अनुमानित कीमत लगभग सवा करोड़ रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से ट्रक के चालक और उप-चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनकी पहचान बादल सिंह और शमशेर सिंह के रुप में हुई है। दोनों पंजाब के निवासी बताये जा रहे हैं। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। 

Trending News

विरासत को कोसना अपना अधिकार समझते हैं राहुल गांधी: योगी आदित्यनाथ
विरासत को कोसना अपना अधिकार समझते हैं राहुल गांधी: योगी आदित्यनाथ
Aug 24, 2026, 4:29:00 PM
चंदवारा घाट पर बूढ़ी गंडक नदी से महिला और बेटे का शव बरामद, रविवार शाम से थे लापता
चंदवारा घाट पर बूढ़ी गंडक नदी से महिला और बेटे का शव बरामद, रविवार शाम से थे लापता
Aug 24, 2026, 4:28:00 PM
पीएम आवास योजना के नाम पर 50 हजार की घूस, घर जाकर गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप,  FIR दर्ज
पीएम आवास योजना के नाम पर 50 हजार की घूस, घर जाकर गाली-गलौज और धमकी देने का भी आरोप, FIR दर्ज
Aug 24, 2026, 4:14:00 PM
सितंबर में भारत आ सकते हैं पुतिन, पूरी दुनिया की टिकी रहेंगी नजरें
सितंबर में भारत आ सकते हैं पुतिन, पूरी दुनिया की टिकी रहेंगी नजरें
Aug 24, 2026, 4:09:00 PM
जहानाबाद में विकास कार्यों को लेकर नगर परिषद की बैठक, 33 वार्ड पार्षदों ने रखीं समस्याएं
जहानाबाद में विकास कार्यों को लेकर नगर परिषद की बैठक, 33 वार्ड पार्षदों ने रखीं समस्याएं
Aug 24, 2026, 4:00:00 PM
आसमान में अटकी 164 लोगों की सांस, दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट से टकराया पक्षी, 7 दिन में दूसरी बार बर्ड हिट
आसमान में अटकी 164 लोगों की सांस, दिल्ली से पटना आ रही फ्लाइट से टकराया पक्षी, 7 दिन में दूसरी बार बर्ड हिट
Aug 24, 2026, 3:30:00 PM
अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री मंगल पांडेय और विधायक संजय गुप्ता समेत भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री मंगल पांडेय और विधायक संजय गुप्ता समेत भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Aug 24, 2026, 3:12:00 PM
ये कैसी शराबबंदी, चेक पोस्ट पर सवा करोड़ की अवैध विदेशी शराब जब्त
ये कैसी शराबबंदी, चेक पोस्ट पर सवा करोड़ की अवैध विदेशी शराब जब्त
Aug 24, 2026, 3:09:00 PM
TRE 4 में PT-Mains और नेगेटिव मार्किंग पर  BPSC का बड़ा ऐलान, परीक्षा की तारीख पर भी आया अपडेट..
TRE 4 में PT-Mains और नेगेटिव मार्किंग पर BPSC का बड़ा ऐलान, परीक्षा की तारीख पर भी आया अपडेट..
Aug 24, 2026, 2:35:00 PM
पहले चीनी की मिठास हुई कडवी, अब आंसू निकाल रहा प्याज, कीमतों में आया उछाल
पहले चीनी की मिठास हुई कडवी, अब आंसू निकाल रहा प्याज, कीमतों में आया उछाल
Aug 24, 2026, 2:33:00 PM