अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री मंगल पांडेय और विधायक संजय गुप्ता समेत भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अरुण जेटली की पुण्यतिथि के अवसर पर आज कंकड़बाग स्थित अरुण जेटली पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अरुण जेटली की पुण्यतिथि पर पूर्व मंत्री मंगल पांडेय और विधायक संजय गुप्ता समेत भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय अरुण जेटली की पुण्यतिथि के अवसर पर आज कंकड़बाग स्थित अरुण जेटली पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिहार के पूर्व मंत्री मंगल पांडेय एवं विधायक संजय गुप्ता ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर स्वर्गीय अरुण जेटली की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय अरुण जेटली के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनके राष्ट्रसेवा में दिए गए योगदान को नमन किया। पूर्व मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि अरुण जेटली ने देश के विकास, आर्थिक सुधार, लोकतांत्रिक मूल्यों और संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका संपूर्ण सार्वजनिक जीवन राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति समर्पित रहा।

उन्होने कहा कि स्वर्गीय अरुण जेटली एक कुशल राजनेता, प्रखर वक्ता, उत्कृष्ट विधिवेत्ता और संगठन के समर्पित कार्यकर्ता थे। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता और राजनीतिक सूझबूझ से सार्वजनिक जीवन में एक अलग पहचान बनाई। केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।

विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि अरुण जेटली जी के विचार, कार्यशैली और आदर्श आज भी भाजपा के कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ लोकतांत्रिक संस्थाओं और संसदीय परंपराओं को मजबूत करने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। उनके योगदान को देश और समाज लंबे समय तक याद रखेगा।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सुमित श्रीवास्तव सहित रवि सिंह, निरंजन, राजू सिन्हा, अरुण माइकल, मुकेश सिन्हा, राजन, प्रदीप झा, चुनमुन सिंह, महाराज महतो एवं धनंजय शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने स्वर्गीय अरुण जेटली के आदर्शों और राष्ट्रसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को भी देश और समाज के प्रति समर्पित होकर कार्य करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। सभी उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय अरुण जेटली की स्मृतियों को नमन करते हुए उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Trending News

नाबालिग के साथ कथित यौन उत्पीड़न, 2 आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज
नाबालिग के साथ कथित यौन उत्पीड़न, 2 आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज
Oct 26, 2026, 10:24:00 AM
लखनऊ पहुंचे राहुल, मानहानि के मामले में सुल्तानपुर के कोर्ट में होनी है पेशी
लखनऊ पहुंचे राहुल, मानहानि के मामले में सुल्तानपुर के कोर्ट में होनी है पेशी
Oct 26, 2026, 10:11:00 AM
निरसा के चापापुर आउटसोर्सिंग में कोयला तस्करी का खुलासा, 4 हाइवा जब्त
निरसा के चापापुर आउटसोर्सिंग में कोयला तस्करी का खुलासा, 4 हाइवा जब्त
Oct 26, 2026, 9:47:00 AM
मेले के दौरान हादसा, मौत के कुएं में बाइक से करतब दिखा रही युवती, लगी आग
मेले के दौरान हादसा, मौत के कुएं में बाइक से करतब दिखा रही युवती, लगी आग
Oct 26, 2026, 9:43:00 AM
PM के पिताजी के संबंध में अमर्यादित टिप्पणी पर मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी माफी मांगें - मुख्यमंत्री
PM के पिताजी के संबंध में अमर्यादित टिप्पणी पर मल्लिकार्जुन खड़गे व राहुल गांधी माफी मांगें - मुख्यमंत्री
Oct 26, 2026, 9:33:00 AM
पुलिस को देखकर नदी में कूदा युवक, डूबने से मौत, शव सड़क पर रख ग्रामीणों का हंगामा
पुलिस को देखकर नदी में कूदा युवक, डूबने से मौत, शव सड़क पर रख ग्रामीणों का हंगामा
Oct 26, 2026, 9:14:00 AM
हरमनप्रीत और दीप्ति के शानदार शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, 121 रन से जीता भारत
हरमनप्रीत और दीप्ति के शानदार शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, 121 रन से जीता भारत
Oct 26, 2026, 9:07:00 AM
कार की टक्कर से व्यापारी की मौत, आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड किया जाम
कार की टक्कर से व्यापारी की मौत, आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड किया जाम
Oct 26, 2026, 8:45:00 AM
लूला दा सिल्वा ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, चौथी बार संभालेंगे सत्ता
लूला दा सिल्वा ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, चौथी बार संभालेंगे सत्ता
Oct 26, 2026, 8:40:00 AM
अवैध पटाखों के खिलाफ प्रशासन की छापेमारी, भारी मात्रा में पटाखे बरामद
अवैध पटाखों के खिलाफ प्रशासन की छापेमारी, भारी मात्रा में पटाखे बरामद
Oct 26, 2026, 8:20:00 AM