चतरा : महुआ चुनने गई महिला की बेरहमी से ह*त्या, जंगल में मिला शव

चतरा : महुआ चुनने गई महिला की बेरहमी से ह*त्या, जंगल में मिला शव

झारखंड के चतरा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान 45 वर्षीय गीता देवी के रूप में हुई है, जो सदर थाना क्षेत्र के किशनपुर स्थित नारायण बांध टोला की रहने वाली थीं।

पुलिस के अनुसार, गीता देवी सोमवार दोपहर करीब 3 बजे घर से पास के जंगल में महुआ बीनने के लिए निकली थीं। शाम तक उनके वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई। परिवार और ग्रामीणों ने आसपास के इलाकों में उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद शाम के समय सदर थाना में उनकी गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जंगल में व्यापक खोज अभियान शुरू किया। पूरी रात चले सर्च ऑपरेशन के दौरान देर रात करीब 1 बजे आरोदाना के पानुसाही जंगल में एक महुआ पेड़ के नीचे गीता देवी का शव बरामद हुआ।

जांच में सामने आया कि महिला की हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई है। उनके गले पर धारदार हथियार से कई बार वार किए गए थे, जिससे गर्दन लगभग शरीर से अलग हो गई थी। घटनास्थल के पास ही खून से सना एक टांगी भी बरामद हुआ है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद हथियार वहीं छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या के पीछे के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

Trending News

उर्दू और संस्कृत दोनों को मिलेगा बढ़ावा, अन्य विभागों के सहयोग से शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत: शिक्षा मंत्री
उर्दू और संस्कृत दोनों को मिलेगा बढ़ावा, अन्य विभागों के सहयोग से शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत: शिक्षा मंत्री
Aug 10, 2026, 8:37:00 PM
चौथी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा देवलेश्वर धाम में टूटे सारे रिकॉर्ड
चौथी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा देवलेश्वर धाम में टूटे सारे रिकॉर्ड
Aug 10, 2026, 8:04:00 PM
सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को बांटे सेफ्टी जैकेट और रेडियम
सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को बांटे सेफ्टी जैकेट और रेडियम
Aug 10, 2026, 7:55:00 PM
तेज रफ्तार थार का कहर, मासूम को कुचला, मौत
तेज रफ्तार थार का कहर, मासूम को कुचला, मौत
Aug 10, 2026, 7:42:00 PM
राज्य के 7,490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का होगा विस्तार, 14.90 करोड़ रुपये स्वीकृत
राज्य के 7,490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का होगा विस्तार, 14.90 करोड़ रुपये स्वीकृत
Aug 10, 2026, 7:30:00 PM
किसानों-मजदूरों की मांगों को लेकर होगा राज्यव्यापी जेल भरो आंदोलन
किसानों-मजदूरों की मांगों को लेकर होगा राज्यव्यापी जेल भरो आंदोलन
Aug 10, 2026, 7:22:00 PM
अब गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा! अदाणी फाउंडेशन की मोबाइल हेल्थ यूनिट को मिली हरी झंडी
अब गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा! अदाणी फाउंडेशन की मोबाइल हेल्थ यूनिट को मिली हरी झंडी
Aug 10, 2026, 7:13:00 PM
जेल भरो आंदोलन में उमड़ा किसानों-मजदूरों का सैलाब, हजारों प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, पुलिस से भी नोकझोंक
जेल भरो आंदोलन में उमड़ा किसानों-मजदूरों का सैलाब, हजारों प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, पुलिस से भी नोकझोंक
Aug 10, 2026, 6:57:00 PM
सीएम सम्राट चौधरी से मिले बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी
सीएम सम्राट चौधरी से मिले बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी
Aug 10, 2026, 6:52:00 PM
CRPF 215 बटालियन और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में हथियार बरामद, जंगली क्षेत्र में चली सघन तलाशी
CRPF 215 बटालियन और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में हथियार बरामद, जंगली क्षेत्र में चली सघन तलाशी
Aug 10, 2026, 6:41:00 PM