तेतुलिया वन भूमि घोटाला मामले में विमल अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

बोकारो के चर्चित तेतुलिया मौजा वन भूमि प्रकरण में आरोपी राजवीर कंस्ट्रक्शन से जुड़े विमल अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका अस्वीकार कर दी है। इससे पहले झारखंड हाईकोर्ट भी उन्हें राहत देने से इनकार कर चुका था।

अब कानूनी तौर पर विमल अग्रवाल के पास निचली अदालत में आत्मसमर्पण कर नियमित जमानत के लिए आवेदन करने का ही रास्ता बचा है।

इस मामले की जांच कर रही सीआईडी पहले ही इजहार हुसैन, अख्तर हुसैन और राजवीर कंस्ट्रक्शन के निदेशक पुनीत अग्रवाल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। वहीं, शैलेस सिंह और विमल अग्रवाल के खिलाफ भी वारंट जारी किया गया था।

हालांकि, उच्च न्यायालय द्वारा दंडात्मक कार्रवाई पर अंतरिम रोक लगाए जाने के कारण सीआईडी इन दोनों को गिरफ्तार नहीं कर सकी थी। अब जब अग्रिम जमानत की याचिका खारिज हो चुकी है, तो जांच एजेंसी द्वारा उनकी गिरफ्तारी की संभावना बढ़ गई है।

तेतुलिया मौजा की वन भूमि की कथित अवैध खरीद-फरोख्त से जुड़ा यह मामला लंबे समय से चर्चा में है और अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद जांच की दिशा और तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार

Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद

Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे

Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी

Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश

Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा

Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी

Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार

Sep 08, 2026, 4:23:00 PM