अस्पताल के पास भटकता मिला तीन साल का बच्चा, युवकों की तत्परता से परिजनों से हुआ मिलन

बोकारो जिले में शनिवार की सुबह सदर अस्पताल के पास उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब कुछ युवकों को करीब तीन साल का एक बच्चा अकेले इधर-उधर भटकता मिला।

अस्पताल के पास भटकता मिला तीन साल का बच्चा, युवकों की तत्परता से परिजनों से हुआ मिलन

बोकारो जिले में शनिवार की सुबह सदर अस्पताल के पास उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब कुछ युवकों को करीब तीन साल का एक बच्चा अकेले इधर-उधर भटकता मिला। बच्चा अपने घर और परिजनों के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा था। युवकों ने मानवता का परिचय देते हुए बच्चे को अपने साथ लिया और काफी देर तक उसके परिजनों की तलाश करते रहे।

दरअसल, आज सुबह सदर अस्पताल के आसपास कुछ युवकों की नजर तीन साल के बच्चे पर पड़ी, जो अकेला इधर-उधर भटक रहा था। युवकों ने उससे उसके घर और परिवार के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी। इसके बाद युवक बच्चे को पास की एक चाय दुकान के पास लेकर पहुंचे और आसपास के लोगों से उसके परिजनों के बारे में पूछताछ शुरू की। काफी खोजबीन और जानकारी जुटाने के बाद पता चला कि बच्चा पास के झोपड़ पट्टी निवासी पवन कुमार का नाती है।

इसके बाद पवन कुमार से संपर्क किया गया। जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे की पहचान की। परिजनों ने बताया कि बच्चा उनका ही है। वह बीती रात एक निजी उत्सव में परिवार के साथ आया था और सुबह खेलते-खेलते घर से बाहर निकल गया। परिजनों को भी इस बात की जानकारी नहीं हो सकी कि बच्चा कब घर से निकल गया। फिलहाल बच्चे के सकुशल अपने परिजनों से मिलने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। वहीं, बच्चे को सुरक्षित रखने और उसके परिजनों तक पहुंचाने में मदद करने वाले युवकों की तत्परता और मानवता की लोग सराहना कर रहे हैं।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

रिफॉर्म से परफॉर्म की ओर बढ़ेगा बिहार, बच्चों की ब्रेन मैपिंग पर विचार: शिक्षा मंत्री
रिफॉर्म से परफॉर्म की ओर बढ़ेगा बिहार, बच्चों की ब्रेन मैपिंग पर विचार: शिक्षा मंत्री
Aug 29, 2026, 3:01:00 PM
अस्पताल के पास भटकता मिला तीन साल का बच्चा, युवकों की तत्परता से परिजनों से हुआ मिलन
अस्पताल के पास भटकता मिला तीन साल का बच्चा, युवकों की तत्परता से परिजनों से हुआ मिलन
Aug 29, 2026, 2:53:00 PM
गोल्फ ग्राउंड में डिजनीलैंड, लोगों ने किया विरोध
गोल्फ ग्राउंड में डिजनीलैंड, लोगों ने किया विरोध
Aug 29, 2026, 2:44:00 PM
वाल्मिकीनगर पहुंचे मंत्री नंदकिशोर, नदी के हालात की लिया जायजा
वाल्मिकीनगर पहुंचे मंत्री नंदकिशोर, नदी के हालात की लिया जायजा
Aug 29, 2026, 2:35:00 PM
जर्जर आवास के गिरने का मामला, प्रशासन हुआ गंभीर, जांच का आदेश
जर्जर आवास के गिरने का मामला, प्रशासन हुआ गंभीर, जांच का आदेश
Aug 29, 2026, 1:02:00 PM
भौंरे के डंक मारने से आठ साल के बच्चे की मौत ! परिजनों ने किया हंगामा
भौंरे के डंक मारने से आठ साल के बच्चे की मौत ! परिजनों ने किया हंगामा
Aug 29, 2026, 12:01:00 PM
रात में लापता मासूम का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, परिजनों में आक्रोश
रात में लापता मासूम का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, परिजनों में आक्रोश
Aug 29, 2026, 11:51:00 AM
ऑपरेशन मुस्कान ने लौटाइ मुस्कान, पुलिस ने लौटाये करीब 18 लाख रूपये की मोबाइल फोन
ऑपरेशन मुस्कान ने लौटाइ मुस्कान, पुलिस ने लौटाये करीब 18 लाख रूपये की मोबाइल फोन
Aug 29, 2026, 11:22:00 AM
कई थानों को मिली पिंक स्कूटी, महिलाओं की सुरक्षा में तत्पर रहेंगी पुलिस दीदी
कई थानों को मिली पिंक स्कूटी, महिलाओं की सुरक्षा में तत्पर रहेंगी पुलिस दीदी
Aug 29, 2026, 11:11:00 AM
शराब के सेवन से युवक की मौत ! मामले की जांच में जुटी पुलिस
शराब के सेवन से युवक की मौत ! मामले की जांच में जुटी पुलिस
Aug 29, 2026, 11:04:00 AM