कई थानों को मिली पिंक स्कूटी, महिलाओं की सुरक्षा में तत्पर रहेंगी पुलिस दीदी

मधुबनी जिले के जयनगर अनुमंडल के चारों थाना क्षेत्रों में महिलाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में पुलिस विभाग ने एक सुरक्षा कवच की शुरू की है।

कई थानों को मिली पिंक स्कूटी, महिलाओं की सुरक्षा में तत्पर रहेंगी पुलिस दीदी

मधुबनी जिले के जयनगर अनुमंडल के चारों थाना क्षेत्रों में महिलाओं एवं किशोरियों की सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में पुलिस विभाग ने एक सुरक्षा कवच की शुरू की है। विभाग द्वारा जयनगर अनुमंडल के जयनगर, बासोपटटी, लदनियां एवं देवधा थानों को पिंक स्कूटी व बाइक उपलब्ध कराई गई है। जयनगर थाने से डीएसपी सदानंद कुमार व थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रमण कुमार के द्वारा इसकी शूरुआत करते हुए पुलिस पदाधिकारी जीता कुमारी, मनीषा कुमारी, नीतू कुमारी, मोनिका कुमारी, अमित कुमार, रौशन कुमार, नीतीश कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी के सहयोग से क्षेत्र भ्रमण कराया। एसडीपीओ ने बताया कि सरकार की बेहतर नीति है। स्कूटियों के माध्यम से महिला पुलिसकर्मी  पुलिस दीदी क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं पर नजर रखेंगी।

पिंक स्कूटी मिलने से महिला पुलिसकर्मियों को बाजार, स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों के साथ प्रमुख चौक-चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचने में आसानी होगी। महिला पुलिसकर्मी नियमित रूप से क्षेत्रों में गश्त करेंगी तथा महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाएंगी। उन्होनें कहा कि महिलाओं से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के साथ-साथ छेड़खानी, पीछा करने और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को परेशान करने जैसी घटनाओं पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी। स्कूल एवं कॉलेज आने जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पिंक स्कूटी से गश्ती करायी जाएगी। 

पिंक स्कूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी जरूरत पड़ने पर महिलाओं की शिकायत सुनेंगी और संबंधित थाना को इसकी जानकारी देकर कार्रवाई सुनिश्चित कराएंगी। इससे महिलाओं को अपनी समस्याएं महिला पुलिस कर्मियों के समक्ष निर्भीक होकर अपनी बात रखेगी। पुलिस विभाग की इस पहल से अनुमंडल क्षेत्र में महिलाओं के बीच सुरक्षा की भावना मजबूत होने की उम्मीद है। डीएसपी ने कहा कि पुलिस की सक्रियता  से असामाजिक तत्वों पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी। महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

मधुबनी से पांडव की रिपोर्ट

Trending News

भौंरे के डंक मारने से आठ साल के बच्चे की मौत ! परिजनों ने किया हंगामा
भौंरे के डंक मारने से आठ साल के बच्चे की मौत ! परिजनों ने किया हंगामा
Aug 29, 2026, 12:01:00 PM
रात में लापता मासूम का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, परिजनों में आक्रोश
रात में लापता मासूम का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, परिजनों में आक्रोश
Aug 29, 2026, 11:51:00 AM
ऑपरेशन मुस्कान ने लौटाइ मुस्कान, पुलिस ने लौटाये करीब 18 लाख रूपये की मोबाइल फोन
ऑपरेशन मुस्कान ने लौटाइ मुस्कान, पुलिस ने लौटाये करीब 18 लाख रूपये की मोबाइल फोन
Aug 29, 2026, 11:22:00 AM
कई थानों को मिली पिंक स्कूटी, महिलाओं की सुरक्षा में तत्पर रहेंगी पुलिस दीदी
कई थानों को मिली पिंक स्कूटी, महिलाओं की सुरक्षा में तत्पर रहेंगी पुलिस दीदी
Aug 29, 2026, 11:11:00 AM
शराब के सेवन से युवक की मौत ! मामले की जांच में जुटी पुलिस
शराब के सेवन से युवक की मौत ! मामले की जांच में जुटी पुलिस
Aug 29, 2026, 11:04:00 AM
रोशना थाना के नवनिर्मित भवन का एसपी ने किया उद्घाटन, पुलिसिंग व्यवस्था होगी और सुदृढ़
रोशना थाना के नवनिर्मित भवन का एसपी ने किया उद्घाटन, पुलिसिंग व्यवस्था होगी और सुदृढ़
Aug 29, 2026, 10:46:00 AM
महिलाओं की सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरी पुलिस दीदी टीम, अभया ब्रिगेड रवाना
महिलाओं की सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरी पुलिस दीदी टीम, अभया ब्रिगेड रवाना
Aug 29, 2026, 10:34:00 AM
नेपाल में जल प्रलय, एक ही परिवार के पांच लोग सैलाब में बहे, गांव में पसरा मातम
नेपाल में जल प्रलय, एक ही परिवार के पांच लोग सैलाब में बहे, गांव में पसरा मातम
Aug 29, 2026, 10:32:00 AM
नेपाल में फ्लैश फ्लड में फंसे महाराष्ट्र के 100 तीर्थयात्रियों का बिहार सरकार ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
नेपाल में फ्लैश फ्लड में फंसे महाराष्ट्र के 100 तीर्थयात्रियों का बिहार सरकार ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Aug 29, 2026, 10:11:00 AM
अखाड़ा जुलूस के दौरान सनसनीखेज वारदात: युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात
अखाड़ा जुलूस के दौरान सनसनीखेज वारदात: युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात
Aug 28, 2026, 9:28:00 PM