रात में लापता मासूम का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, परिजनों में आक्रोश

राज्य के जमुई जिले से सनसनीखेज खबर है। यहां एक आठ साल की मासूम का शव बरामद किया गया है। मासूम रात से लापता बतायी जा रही थी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले क टाउन थाना क्षेत्र के नीमारंग वार्ड नंबर-28 स्थित मदरसा इस्लामिया के पीछे शनिवार की सुबह एक आठ वर्षीय बच्ची का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान सहाना, पिता- मो. इकबाल अंसारी, घर नीमारंग वार्ड-27 के रूप में हुई है।

पीड़ित पिता के अनुसार रोज की तरह वे काम से घर लौटे तो बच्ची घर पर नहीं थी। पूछताछ पर पता चला कि वह खेलने गई है। देर तक वापस नहीं लौटने पर खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। परिजनों का आरोप है कि सूचना के बाद भी पुलिस ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की। अगर पुलिस रात में ही गश्ती और खोजबीन करती तो घटना को रोका जा सकता था। स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है।

शनिवार की सुबह एक मजदूर ने एक अंडर कंस्ट्रक्शन मकान के पीछे गली में बच्ची का शव देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और शव को देखने वाले व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। घटना की सूचना पर टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में है। पुलिस पूरे मामले की पडताल में जुटी हुई है।

जमुई से हेमंत की रिपोर्ट

Trending News

भौंरे के डंक मारने से आठ साल के बच्चे की मौत ! परिजनों ने किया हंगामा

Aug 29, 2026, 12:01:00 PM
रात में लापता मासूम का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, परिजनों में आक्रोश
रात में लापता मासूम का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, परिजनों में आक्रोश
Aug 29, 2026, 11:51:00 AM
ऑपरेशन मुस्कान ने लौटाइ मुस्कान, पुलिस ने लौटाये करीब 18 लाख रूपये की मोबाइल फोन

Aug 29, 2026, 11:22:00 AM
कई थानों को मिली पिंक स्कूटी, महिलाओं की सुरक्षा में तत्पर रहेंगी पुलिस दीदी

Aug 29, 2026, 11:11:00 AM
शराब के सेवन से युवक की मौत ! मामले की जांच में जुटी पुलिस

Aug 29, 2026, 11:04:00 AM
रोशना थाना के नवनिर्मित भवन का एसपी ने किया उद्घाटन, पुलिसिंग व्यवस्था होगी और सुदृढ़

Aug 29, 2026, 10:46:00 AM
महिलाओं की सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरी पुलिस दीदी टीम, अभया ब्रिगेड रवाना

Aug 29, 2026, 10:34:00 AM
नेपाल में जल प्रलय, एक ही परिवार के पांच लोग सैलाब में बहे, गांव में पसरा मातम

Aug 29, 2026, 10:32:00 AM
नेपाल में फ्लैश फ्लड में फंसे महाराष्ट्र के 100 तीर्थयात्रियों का बिहार सरकार ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Aug 29, 2026, 10:11:00 AM
अखाड़ा जुलूस के दौरान सनसनीखेज वारदात: युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात

Aug 28, 2026, 9:28:00 PM