शराब के सेवन से युवक की मौत ! मामले की जांच में जुटी पुलिस

राज्य के नालंदा जिले से अहम खबर है। यहां संदिग्ध हालत में एक युवक के शव को पुलिस ने बरामद किया है। युवक चिमनी भट्ठे पर काम करता था। परिजनों की आशंका है कि शराब के सेवन से उसकी मौत हो गयी है।

शराब के सेवन से युवक की मौत ! मामले की जांच में जुटी पुलिस

राज्य के नालंदा जिले से अहम खबर है। यहां संदिग्ध हालत में एक युवक के शव को पुलिस ने बरामद किया है। युवक चिमनी भट्ठे पर काम करता था। परिजनों की आशंका है कि शराब के सेवन से उसकी मौत हो गयी है। खबर सामने आने के बाद पुलिस ने अपनी जांच को शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार नालंदा जिले के कतरीसराय स्थित मुशहरी गांव के निवासी मुन्ना प्रसाद की संदेहास्पद हालात में मौत हो गयी। युवक के शव को पुलिस ने बरामद किया। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मुन्ना प्रसाद पिछले छह सालों से एक चिमनी भट्ठे पर कार्य करता था। मिली जानकारी के अनुसार मुन्ना ने रक्षाबंधन के दिन अपने मालिक से चार हजार रुपये घर जाने के बहाने लिया।

युवक के परिजनों ने बताया कि पैसे लेने के बाद वह अपने घर खरजम्मा राजगीर न जाकर शराब का सेवन करने के लिए मुशहरी गांव चला गया।  उनका यह भी कहना है कि रक्षा बंधन के दिन उसे नशे की हालत में मुशहरी गांव के पास देखा गया था। परिजनों ने इस बात की आशंका जतायी है कि शराब के अत्यधिक सेवन के कारण उसकी मौत हो गयी।

वही राजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद मामला साफ होगा। उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार प्रथम दृष्टया में मामला शराब का अत्यधिक डोज लेने से हुई है लेकिन पुलिस के अनुसार मामला फिलहाल संदिग्ध लग रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

नालंदा से मिथुन की रिपोर्ट

Trending News

रात में लापता मासूम का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, परिजनों में आक्रोश
रात में लापता मासूम का शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, परिजनों में आक्रोश
Aug 29, 2026, 11:51:00 AM
ऑपरेशन मुस्कान ने लौटाइ मुस्कान, पुलिस ने लौटाये करीब 18 लाख रूपये की मोबाइल फोन
ऑपरेशन मुस्कान ने लौटाइ मुस्कान, पुलिस ने लौटाये करीब 18 लाख रूपये की मोबाइल फोन
Aug 29, 2026, 11:22:00 AM
कई थानों को मिली पिंक स्कूटी, महिलाओं की सुरक्षा में तत्पर रहेंगी पुलिस दीदी
कई थानों को मिली पिंक स्कूटी, महिलाओं की सुरक्षा में तत्पर रहेंगी पुलिस दीदी
Aug 29, 2026, 11:11:00 AM
शराब के सेवन से युवक की मौत ! मामले की जांच में जुटी पुलिस
शराब के सेवन से युवक की मौत ! मामले की जांच में जुटी पुलिस
Aug 29, 2026, 11:04:00 AM
रोशना थाना के नवनिर्मित भवन का एसपी ने किया उद्घाटन, पुलिसिंग व्यवस्था होगी और सुदृढ़
रोशना थाना के नवनिर्मित भवन का एसपी ने किया उद्घाटन, पुलिसिंग व्यवस्था होगी और सुदृढ़
Aug 29, 2026, 10:46:00 AM
महिलाओं की सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरी पुलिस दीदी टीम, अभया ब्रिगेड रवाना
महिलाओं की सुरक्षा के लिए सड़कों पर उतरी पुलिस दीदी टीम, अभया ब्रिगेड रवाना
Aug 29, 2026, 10:34:00 AM
नेपाल में जल प्रलय, एक ही परिवार के पांच लोग सैलाब में बहे, गांव में पसरा मातम
नेपाल में जल प्रलय, एक ही परिवार के पांच लोग सैलाब में बहे, गांव में पसरा मातम
Aug 29, 2026, 10:32:00 AM
नेपाल में फ्लैश फ्लड में फंसे महाराष्ट्र के 100 तीर्थयात्रियों का बिहार सरकार ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
नेपाल में फ्लैश फ्लड में फंसे महाराष्ट्र के 100 तीर्थयात्रियों का बिहार सरकार ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
Aug 29, 2026, 10:11:00 AM
अखाड़ा जुलूस के दौरान सनसनीखेज वारदात: युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात
अखाड़ा जुलूस के दौरान सनसनीखेज वारदात: युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव के बाद भारी पुलिस बल तैनात
Aug 28, 2026, 9:28:00 PM
नेपाल जल प्रलय: झारखंड के महेंद्र विश्वकर्मा लापता, परिजनों ने लगाई भारत सरकार से गुहार
नेपाल जल प्रलय: झारखंड के महेंद्र विश्वकर्मा लापता, परिजनों ने लगाई भारत सरकार से गुहार
Aug 28, 2026, 9:24:00 PM