पर्व-त्योहार से पहले पुलिस अलर्ट, शहर के एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर लगेंगे नाइट विजन कैमरे

बोकारो: आगामी पर्व-त्योहार के दौरान बढ़ने वाली भीड़, ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बोकारो एसपी नाथू सिंह मीणा ने बोकारो चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ एसपी कार्यालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक की।

बैठक में चास की ट्रैफिक जाम और अतिक्रमण की समस्या, बेरमो में भीड़भाड़ वाले इलाकों में चेक पोस्ट की व्यवस्था तथा बाजार क्षेत्रों में सुरक्षा मजबूत करने पर चर्चा हुई। समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम का भी सहयोग लिया जाएगा।

एसपी ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों के साथ आवासीय परिसरों में भी सुरक्षा की दृष्टि से CCTV कैमरे लगाने पर जोर दिया। शहर के प्रमुख एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर नाइट विजन कैमरे लगाने की योजना पर भी चर्चा की गई, ताकि किसी आपराधिक घटना के बाद संदिग्धों की पहचान और निगरानी में मदद मिल सके।

पर्व-त्योहार के दौरान खरीदारी और आवाजाही से बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए बाइक पेट्रोलिंग सहित पुलिस पेट्रोलिंग को और मजबूत किया जाएगा। आम लोगों की सुविधा के लिए टोल फ्री नंबर जारी करने की भी तैयारी है, ताकि किसी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस से संपर्क किया जा सके।

चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से दिए गए सुझावों को शामिल कर पुलिस प्रशासन एक व्यवस्थित प्रस्ताव तैयार कर आगे की कार्रवाई करेगा।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट 

Trending News

जमुई में राष्ट्रभक्ति के स्वरों से गूंजी महावीर की धरती, DM नवीन समेत  9 जिलों की टीमों ने लिया हिस्सा

Oct 05, 2026, 7:24:00 PM
बाढ़ में मरे हुए व्यक्तियों के परिजनों को मिली मदद, जिला प्रशासन ने सौंपा चार-चार लाख रुपये का चेक

Oct 05, 2026, 7:11:00 PM
जिला अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं एवं सर्जरी प्रदर्शन, स्वास्थ्य सचिव ने की राज्यस्तरीय समीक्षा

Oct 05, 2026, 7:06:00 PM
बीएसइबी की अहम पहल, +2 विद्यालयों में ऑनलाईन नामांकन के लिए अंतिम अवसर

Oct 05, 2026, 7:00:00 PM
'बेटी को घर से उठा लेंगे' अब तीन दिन बाद 16 वर्षीय किशोरी का पानी भरे गड्ढे में मिला शव, पुलिस पर गंभीर आरोप...
'बेटी को घर से उठा लेंगे' अब तीन दिन बाद 16 वर्षीय किशोरी का पानी भरे गड्ढे में मिला शव, पुलिस पर गंभीर आरोप...
Oct 05, 2026, 7:00:00 PM
 पर्व-त्योहार से पहले पुलिस अलर्ट, शहर के एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर लगेंगे नाइट विजन कैमरे
पर्व-त्योहार से पहले पुलिस अलर्ट, शहर के एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर लगेंगे नाइट विजन कैमरे
Oct 05, 2026, 6:42:00 PM
​गोपालगंज में 'नीतीश संवाद' की भव्य सफलता पर जदयू पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष का किया अभिनंदन

Oct 05, 2026, 6:24:00 PM
गोपालगंज SP की फर्जी इंस्टा आईडी का खुलासा: यूपी से गिरफ्तार हुआ जालसाज, जानिए क्या था मकसद

Oct 05, 2026, 6:07:00 PM
गोपालगंज: दीपक ज्वेलर्स लूट कांड में बड़ी कार्रवाई, STF-पुलिस ने एक विधि-विरुद्ध बालक को किया निरुद्ध

Oct 05, 2026, 5:49:00 PM
चुनाव आयोग को कमजोर कर लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर रही केंद्र सरकार : मुकेश सहनी

Oct 05, 2026, 5:40:00 PM