गोपालगंज में 'नीतीश संवाद' की भव्य सफलता पर जदयू पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष का किया अभिनंदन
गोपालगंज। हाल ही में गोपालगंज जिला मुख्यालय स्थित आशीर्वाद वाटिका मैरिज हॉल में जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा आयोजित "नीतीश संवाद: जीविका के 20 साल बेमिसाल" कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता से कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं में भारी उत्साह है।

गोपालगंज। हाल ही में गोपालगंज जिला मुख्यालय स्थित आशीर्वाद वाटिका मैरिज हॉल में जनता दल (यूनाइटेड) द्वारा आयोजित "नीतीश संवाद: जीविका के 20 साल बेमिसाल" कार्यक्रम की ऐतिहासिक सफलता से कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं में भारी उत्साह है। कार्यक्रम के सफल आयोजन की खुशी में जद(यू) जिला कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल के आवास पर पहुंचकर उन्हें पुष्पमाला पहनाई और मिठाई खिलाकर बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार पटेल ने कहा कि कार्यक्रम की अभूतपूर्व सफलता पार्टी के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और विशेष रूप से महिला प्रकोष्ठ एवं जीविका दीदियों के अटूट सहयोग का परिणाम है।
जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री सुनील कुमार, विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती रीता देवी तथा नगर परिषद चेयरमैन हरेंद्र कुमार चौधरी के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।
इसके साथ ही उन्होंने कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने वाले सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन, पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजू, पूर्व जिलाध्यक्ष आदित्य शंकर शाही, संजय चौहान, समृद्धि वर्मा सहित सभी प्रखंड अध्यक्षों और जिला कमेटी के पदाधिकारियों के प्रति भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
बधाई देने वालों में प्रमुख नेता रहे मौजूद
जिलाध्यक्ष प्रमोद पटेल को बधाई एवं शुभकामनाएं देने वाले नेताओं में मुख्य रूप से:
जिला महासचिव: अखिलेश प्रसाद, संजय कुमार, विजेंद्र सिंह
जिला प्रवक्ता: अभय पांडेय
जिला सचिव: दशरथ सिंह, संतोष कुमार दास
प्रकोष्ठ अध्यक्ष: विनोद कुमार तिवारी (शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ), मो. इबरार खान (अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ), मिथिलेश कुमार राय (किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ)
स्थानीय निकाय एवं प्रखंड अध्यक्ष: दिनेश प्रसाद पटेल (बरौली नगर अध्यक्ष), उमेश कुशवाहा (बैकुंठपुर प्रखंड अध्यक्ष)
इनके अलावा पार्टी के दर्जनों अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी जिलाध्यक्ष को मिलकर कार्यक्रम की सफलता की बधाई दी।
गोपालगंज से अजय श्रीवास्तव की रिपोर्ट













