'बेटी को घर से उठा लेंगे' अब तीन दिन बाद 16 वर्षीय किशोरी का पानी भरे गड्ढे में मिला शव, पुलिस पर गंभीर आरोप...

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के पंचवीर वार्ड नंबर-3 में तीन दिनों से लापता 16 वर्षीय किशोरी का शव घर के पास ही पानी भरे गड्ढे से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

'बेटी को घर से उठा लेंगे' अब तीन दिन बाद 16 वर्षीय किशोरी का पानी भरे गड्ढे में मिला शव, पुलिस पर गंभीर आरोप...

बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के पंचवीर वार्ड नंबर-3 में तीन दिनों से लापता 16 वर्षीय किशोरी का शव घर के पास ही पानी भरे गड्ढे से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया।

मृतका की पहचान सुमन कुमारी, उम्र करीब 16 वर्ष, पिता चंदन मल्लिक, निवासी पंचवीर वार्ड नंबर-3 के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुमन के पिता मजदूरी का काम करते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है।

परिजनों के मुताबिक सुमन 3 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे अचानक घर से गायब हो गई थी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने साहेबपुर कमाल थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। इसी बीच करीब 72 घंटे बाद घर के पास ही पानी भरे गड्ढे में सुमन का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने परिजनों को भरोसा दिलाया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वहीं मृतका के चाचा ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि पिछले करीब छह महीने से ज्ञान टोल, बहलोरिया शिव मंदिर इलाके के रहने वाले एक युवक से सुमन की बातचीत और कथित प्रेम-प्रसंग चल रहा था।

परिजनों के अनुसार घर में एक ही मोबाइल फोन था, और मौका मिलने पर दोनों घंटों बातचीत किया करते थे। परिवार को जब इस बात की जानकारी हुई तो सुमन के पिता ने युवक को अपनी बेटी से दूर रहने की चेतावनी भी दी थी।

परिजनों का आरोप है कि 2 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे युवक ने सुमन के पिता के मोबाइल पर फोन कर कथित तौर पर धमकी दी, कि उनकी बेटी को घर से उठा लिया जाएगा।

इसके अगले दिन सुमन के अचानक गायब होने के बाद परिवार ने पुलिस को पूरी जानकारी दी। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने युवक के घर जाकर पूछताछ की, जहां युवक ने सुमन से वीडियो कॉल पर बातचीत करने की बात स्वीकार की थी।

हालांकि परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस युवक को हिरासत में लेने के बाद कुछ घंटे में ही छोड़ दिया। इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि अभी नहीं हुई है।

अब तीन दिन बाद किशोरी का शव मिलने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर सुमन की मौत कैसे हुई? क्या यह हादसा है या इसके पीछे कोई साजिश है? इन तमाम सवालों का जवाब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा। फिलहाल साहेबपुर कमाल थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।  

बेगूसराय से अजय कुo शास्त्री की रिपोर्ट 

Trending News

 दशहरा-दीपावली-छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट! शांति समिति की बैठक में बड़े फैसले
दशहरा-दीपावली-छठ को लेकर प्रशासन अलर्ट! शांति समिति की बैठक में बड़े फैसले
Oct 05, 2026, 7:51:00 PM
 इंडिया गठबंधन की बैठक में केंद्र और चुनाव आयोग पर निशाना, 7 अक्टूबर को ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन
इंडिया गठबंधन की बैठक में केंद्र और चुनाव आयोग पर निशाना, 7 अक्टूबर को ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन
Oct 05, 2026, 7:39:00 PM
जमुई में राष्ट्रभक्ति के स्वरों से गूंजी महावीर की धरती, DM नवीन समेत  9 जिलों की टीमों ने लिया हिस्सा
जमुई में राष्ट्रभक्ति के स्वरों से गूंजी महावीर की धरती, DM नवीन समेत 9 जिलों की टीमों ने लिया हिस्सा
Oct 05, 2026, 7:24:00 PM
बाढ़ में मरे हुए व्यक्तियों के परिजनों को मिली मदद, जिला प्रशासन ने सौंपा चार-चार लाख रुपये का चेक
बाढ़ में मरे हुए व्यक्तियों के परिजनों को मिली मदद, जिला प्रशासन ने सौंपा चार-चार लाख रुपये का चेक
Oct 05, 2026, 7:11:00 PM
जिला अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं एवं सर्जरी प्रदर्शन, स्वास्थ्य सचिव ने की राज्यस्तरीय समीक्षा
जिला अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं एवं सर्जरी प्रदर्शन, स्वास्थ्य सचिव ने की राज्यस्तरीय समीक्षा
Oct 05, 2026, 7:06:00 PM
बीएसइबी की अहम पहल, +2 विद्यालयों में ऑनलाईन नामांकन के लिए अंतिम अवसर
बीएसइबी की अहम पहल, +2 विद्यालयों में ऑनलाईन नामांकन के लिए अंतिम अवसर
Oct 05, 2026, 7:00:00 PM
'बेटी को घर से उठा लेंगे' अब तीन दिन बाद 16 वर्षीय किशोरी का पानी भरे गड्ढे में मिला शव, पुलिस पर गंभीर आरोप...
'बेटी को घर से उठा लेंगे' अब तीन दिन बाद 16 वर्षीय किशोरी का पानी भरे गड्ढे में मिला शव, पुलिस पर गंभीर आरोप...
Oct 05, 2026, 7:00:00 PM
 पर्व-त्योहार से पहले पुलिस अलर्ट, शहर के एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर लगेंगे नाइट विजन कैमरे
पर्व-त्योहार से पहले पुलिस अलर्ट, शहर के एंट्री-एग्जिट प्वाइंट पर लगेंगे नाइट विजन कैमरे
Oct 05, 2026, 6:42:00 PM
​गोपालगंज में 'नीतीश संवाद' की भव्य सफलता पर जदयू पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष का किया अभिनंदन
​गोपालगंज में 'नीतीश संवाद' की भव्य सफलता पर जदयू पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष का किया अभिनंदन
Oct 05, 2026, 6:24:00 PM
गोपालगंज SP की फर्जी इंस्टा आईडी का खुलासा: यूपी से गिरफ्तार हुआ जालसाज, जानिए क्या था मकसद
गोपालगंज SP की फर्जी इंस्टा आईडी का खुलासा: यूपी से गिरफ्तार हुआ जालसाज, जानिए क्या था मकसद
Oct 05, 2026, 6:07:00 PM