नशे के लिए पैसे नहीं देने पर पत्थर से कूचकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बोकारो के हरला थाना क्षेत्र में नशे के लिए पैसे नहीं देना एक बुजुर्ग को महंगा पड़ गया। सेक्टर-9 स्थित सरदार पटेल स्कूल के पास 65 वर्षीय भरत सिंह की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई।

नशे के लिए पैसे नहीं देने पर पत्थर से कूचकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बोकारो : बोकारो के हरला थाना क्षेत्र में नशे के लिए पैसे नहीं देना एक बुजुर्ग को महंगा पड़ गया। सेक्टर-9 स्थित सरदार पटेल स्कूल के पास 65 वर्षीय भरत सिंह की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी पंकज साव उर्फ पंकज वर्मा ने पहले भरत सिंह से नशा करने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने उनके पॉकेट से मोबाइल छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर सड़क किनारे पड़े पत्थर से हमला कर उनकी हत्या कर दी। घटना 24 अक्टूबर की सुबह करीब 5:15 बजे की है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर DSP के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर डीएसपी राजीव रंजन के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर प्राथमिकी अभियुक्त पंकज साव उर्फ पंकज वर्मा को सेक्टर-9 स्ट्रीट-36 स्थित वैशाली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल सभी चीजों को किया है बरामद

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर, आरोपी का खून लगा शर्ट, मृतक का मोबाइल, टूटा चश्मा और आरोपी का कंबल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सेक्टर-9 स्ट्रीट-4 और 5 के बीच झोपड़ी के पास रहता है। इस मामले में हरला थाना कांड संख्या 109/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरजिला गिरोह के 3 अपराधी गिरफ्तार, कई अवैध सामान बरामद
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरजिला गिरोह के 3 अपराधी गिरफ्तार, कई अवैध सामान बरामद
Oct 24, 2026, 3:22:00 PM
जमीन विवाद में खूनी खेल, सगे भाई की गोली मारकर हत्या, पिस्टल के साथ आरोपी ने किया सरेंडर
जमीन विवाद में खूनी खेल, सगे भाई की गोली मारकर हत्या, पिस्टल के साथ आरोपी ने किया सरेंडर
Oct 24, 2026, 3:07:00 PM
बिहार MLC चुनाव : जीत का कॉन्फिडेंस! नतीजे आने से पहले अनंत सिंह घर पर जश्न की तैयारी, बनने लगे मिठाई
बिहार MLC चुनाव : जीत का कॉन्फिडेंस! नतीजे आने से पहले अनंत सिंह घर पर जश्न की तैयारी, बनने लगे मिठाई
Oct 24, 2026, 2:52:00 PM
भतीजे के बर्थडे में बेटी संग ब्लू में ट्विनिंग करती दिखीं ऐश्वर्या, मां की कॉर्बन कॉपी लगीं आराध्या
भतीजे के बर्थडे में बेटी संग ब्लू में ट्विनिंग करती दिखीं ऐश्वर्या, मां की कॉर्बन कॉपी लगीं आराध्या
Oct 24, 2026, 2:33:00 PM
नशे के लिए पैसे नहीं देने पर पत्थर से कूचकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
नशे के लिए पैसे नहीं देने पर पत्थर से कूचकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 2:14:00 PM
2 दिवसीय महादंगल कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न, औरंगाबाद कुश्ती संघ सचिव रहे मौजूद
2 दिवसीय महादंगल कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न, औरंगाबाद कुश्ती संघ सचिव रहे मौजूद
Oct 24, 2026, 2:00:00 PM
28 अक्टूबर से 3 ट्रेनों के समय में होगा बदलाव, 10 से 15 मिनट की देरी से पहुंचेंगी ट्रेन
28 अक्टूबर से 3 ट्रेनों के समय में होगा बदलाव, 10 से 15 मिनट की देरी से पहुंचेंगी ट्रेन
Oct 24, 2026, 1:05:00 PM
सिवान भीषण पटाखा विस्फोट :  अबतक 5 की मौत, घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य जारी, DM-SP ने लिया जायजा
सिवान भीषण पटाखा विस्फोट : अबतक 5 की मौत, घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य जारी, DM-SP ने लिया जायजा
Oct 24, 2026, 12:47:00 PM
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आहट! बिहार में फिर बदलेगा मौसम, कई दिनों तक बारिश की संभावना
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आहट! बिहार में फिर बदलेगा मौसम, कई दिनों तक बारिश की संभावना
Oct 24, 2026, 12:27:00 PM
8वीं क्लास का छात्र आनंद का शव 12 घंटे बाद कोसुक नदी से बरामद, लोगों ने आगजनी कर जाम किया सड़क
8वीं क्लास का छात्र आनंद का शव 12 घंटे बाद कोसुक नदी से बरामद, लोगों ने आगजनी कर जाम किया सड़क
Oct 24, 2026, 12:21:00 PM