28 अक्टूबर से 3 ट्रेनों के समय में होगा बदलाव, 10 से 15 मिनट की देरी से पहुंचेंगी ट्रेन

वाराणसी से नई दिल्ली के बीच संभावित स्लीपर वंदे भारत ट्रेन के परिचालन को लेकर रेलवे ने 28 अक्टूबर से कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। पटना तेजस राजधानी व विक्रमशिला एक्सप्रेस अपने गंतव्य स्टेशन पर पहले की तुलना में 15 मिनट देर से पहुंचेंगी।

28 अक्टूबर से 3 ट्रेनों के समय में होगा बदलाव, 10 से 15 मिनट की देरी से पहुंचेंगी ट्रेन

आरा : वाराणसी से नई दिल्ली के बीच संभावित स्लीपर वंदे भारत ट्रेन के परिचालन को लेकर रेलवे ने 28 अक्टूबर से कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। इसके तहत पटना तेजस राजधानी और विक्रमशिला एक्सप्रेस अपने गंतव्य स्टेशन पर पहले की तुलना में 15 मिनट देर से पहुंचेंगी। वहीं संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के पहुंचने के समय में 10 मिनट की देरी होगी। रेलवे के इस बदलाव का असर दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों पर पड़ेगा।

इन ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव

रेलवे द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार, 12367 भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस अब 28 अक्टूबर से निर्धारित समय से 15 मिनट देर से पहुंचेगी। पहले यह ट्रेन सुबह 6:40 बजे पहुंचती थी, जबकि अब इसके पहुंचने का समय सुबह 6:55 बजे निर्धारित किया गया है। वहीं प्रस्थान का समय 7:20 बजे से बढ़ाकर 7:35 बजे कर दिया गया है। इसी तरह 12309 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस अब सुबह 7:05 बजे पहुंचेगी। पहले इसके पहुंचने का समय सुबह 6:50 बजे था। ट्रेन के प्रस्थान का समय भी 7:40 बजे से बढ़ाकर 7:55 बजे कर दिया गया है।

12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के पहुंचने का समय सुबह 7:05 बजे से बढ़ाकर 7:15 बजे कर दिया गया है

वहीं 12393 संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस के पहुंचने का समय सुबह 7:05 बजे से बढ़ाकर 7:15 बजे कर दिया गया है। इसके प्रस्थान का समय भी 7:55 बजे से बढ़ाकर 8:05 बजे निर्धारित किया गया है। रेलवे की ओर से जारी नई समय सारणी 28 अक्टूबर से प्रभावी होगी। ऐसे में यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेनों के संशोधित समय की जानकारी लेने की सलाह दी जा रही है।

आरा से दीपक गुप्ता की रिपोर्ट

Trending News

28 अक्टूबर से 3 ट्रेनों के समय में होगा बदलाव, 10 से 15 मिनट की देरी से पहुंचेंगी ट्रेन
28 अक्टूबर से 3 ट्रेनों के समय में होगा बदलाव, 10 से 15 मिनट की देरी से पहुंचेंगी ट्रेन
Oct 24, 2026, 1:05:00 PM
सिवान भीषण पटाखा विस्फोट :  अबतक 5 की मौत, घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य जारी, DM-SP ने लिया जायजा
सिवान भीषण पटाखा विस्फोट : अबतक 5 की मौत, घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य जारी, DM-SP ने लिया जायजा
Oct 24, 2026, 12:47:00 PM
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आहट! बिहार में फिर बदलेगा मौसम, कई दिनों तक बारिश की संभावना
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आहट! बिहार में फिर बदलेगा मौसम, कई दिनों तक बारिश की संभावना
Oct 24, 2026, 12:27:00 PM
8वीं क्लास का छात्र आनंद का शव 12 घंटे बाद कोसुक नदी से बरामद, लोगों ने आगजनी कर जाम किया सड़क
8वीं क्लास का छात्र आनंद का शव 12 घंटे बाद कोसुक नदी से बरामद, लोगों ने आगजनी कर जाम किया सड़क
Oct 24, 2026, 12:21:00 PM
अयोध्या दीपोत्सव : 2100 ड्रोन से शो, 13 राज्यों के एक हजार कलाकार दिखाएंगे दम
अयोध्या दीपोत्सव : 2100 ड्रोन से शो, 13 राज्यों के एक हजार कलाकार दिखाएंगे दम
Oct 24, 2026, 12:14:00 PM
रिलायंस रिटेल लिमिटेड के 2 वेयरहाउस, फ्लिपकार्ट व बिग बास्केट वेयरहाउस में खाद्य संरक्षा मानकों से जुड़ी पाई गई खामियां
रिलायंस रिटेल लिमिटेड के 2 वेयरहाउस, फ्लिपकार्ट व बिग बास्केट वेयरहाउस में खाद्य संरक्षा मानकों से जुड़ी पाई गई खामियां
Oct 24, 2026, 12:06:00 PM
विपक्ष की एक नवंबर को 'वोट बचाओ' रैली, लाखों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
विपक्ष की एक नवंबर को 'वोट बचाओ' रैली, लाखों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
Oct 24, 2026, 11:55:00 AM
रेलवे केबल तार चोरी के मामले में बड़ा खुलासा, बरकाकाना स्टेशन से रंगे हाथ गिरफ्तार, भेजा गया जेल
रेलवे केबल तार चोरी के मामले में बड़ा खुलासा, बरकाकाना स्टेशन से रंगे हाथ गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Oct 24, 2026, 11:44:00 AM
लातेहार मोंगर मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, 2 युवक गंभीर, रिम्स रेफर
लातेहार मोंगर मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, 2 युवक गंभीर, रिम्स रेफर
Oct 24, 2026, 11:43:00 AM
भूली में युवक की मौत से सनसनी, घर में मिला बलदेव का शव, जांच में जुटी पुलिस
भूली में युवक की मौत से सनसनी, घर में मिला बलदेव का शव, जांच में जुटी पुलिस
Oct 24, 2026, 11:38:00 AM