8वीं क्लास का छात्र आनंद का शव 12 घंटे बाद कोसुक नदी से बरामद, लोगों ने आगजनी कर जाम किया सड़क
दीपनगर थाना क्षेत्र के कोसुक गांव स्थित सनबीम सेंट्रल स्कूल के 8वीं क्लास का छात्र आनंद राज का शव 12 घंटे बाद कोसुक नदी से बरामद कर लिया है। शुक्रवार की देर रात ग्रामीणों ने लापता छात्र की बरामदगी के लिए लगभग पांच घंटे तक सड़क जामकर हंगामा किया था।

नालंदा : दीपनगर थाना क्षेत्र के कोसुक गांव स्थित सनबीम सेंट्रल स्कूल के 8वीं क्लास का छात्र आनंद राज का शव 12 घंटे बाद कोसुक नदी से बरामद कर लिया है। शुक्रवार की देर रात ग्रामीणों ने लापता छात्र की बरामदगी के लिए लगभग पांच घंटे तक सड़क जामकर हंगामा किया था। शव मिलने के बाद फिर से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने राजगीर बिहारशरीफ मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि छात्र आनंद राज की हत्या कर उसके शव को स्कूल के पीछे के नदी में फेंक दिया।
शुक्रवार को ही आनंद अपने गांव अथमलगोला के बूढ़रा गांव से हॉस्टल आया था
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को ही आनंद राज अपने गांव अथमलगोला के बूढ़रा गांव से हॉस्टल आया था। आने के कुछ घंटे बाद ही छात्र रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया। छात्र चार सालों से सनबीम स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वहीं सी घटना में लव ट्रैंगल की भी बात सामने आई है। परिजनों ने कहा कि पिछले दिनों एक छात्रा ने जहर खाकर सुसाइड करने का प्रयास किया था। इसी को लेकर छात्र आनंद पर प्रेशर दिया जा रहा था।
स्कूल के आसपास भारी संख्या में सुरक्षाबल की तैनाती की गई है
फिलहाल स्कूल के आसपास भारी संख्या में सुरक्षाबल की तैनाती की गई है। इसके पहले भी इस स्कूल में कई घटनाएं घट चुकी है। फिलहाल मौके पर एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। फिलहाल यह बात जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि छात्र की हत्या किन कारणों से हुई या फिर घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग तो नहीं?
नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट













