सिवान भीषण पटाखा विस्फोट : अबतक 5 की मौत, घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य जारी, DM-SP ने लिया जायजा

सिवान में अलमापुर गांव में हुए भीषण पटाखा विस्फोट में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में एक बुजुर्ग, दो युवक और दो नाबालिग बच्चे शामिल हैं।

सिवान भीषण पटाखा विस्फोट :  अबतक 5 की मौत, घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य जारी, DM-SP ने लिया जायजा

सिवान : सिवान में अलमापुर गांव में हुए भीषण पटाखा विस्फोट में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में एक बुजुर्ग, दो युवक और दो नाबालिग बच्चे शामिल हैं। घटना के बाद जिला प्रशासन, पुलिस, अग्निशमन विभाग और मेडिकल टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य चला रही है। जेसीबी से मकान का मलबा हटाया जा रहा है। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। गांव में जगह जगह बैरिकेडिंग लगा दी गई है। डॉग स्कॉड की टीम भी जांच कर रही है। वहीं एक मकान से बड़ी मात्रा में सुतली बम बरामद किया गया है। मकान के लोग घर छोड़कर फरार हो गए है। 

मकान इरशाद नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है

आपको बता दें कि मकान इरशाद नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है। मामला जामो बाजार थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव की है। दरअसल, 23 अक्टूबर की देर शाम जामो बाजार थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में  अवैध रूप से पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट हुआ था। धमाका इतना भीषण था कि मकान क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही जामो बाजार थानाध्यक्ष पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। 

घटनास्थल पर DM, SP और CO के अलावा कई वरीय अधिकारी तुरंत पहुंचे

घटना के बाद सीवान के जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा, पुलिस अधीक्षक भारत सोनी और महाराजगंज के अनुमंडल पदाधिकारी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल मौके पर जिला प्रशासन, अग्निशमन विभाग, बिजली विभाग, डॉग स्क्वॉड और मेडिकल टीम मौजूद है। सभी टीम अपने स्तर से राहत एवं बचाव कार्य कर रही है। हादसे में जान गंवाने वाले पांच लोगों की पहचान कर ली गई है। 

पुलिस ने सभी शवों की इनक्वेस्ट प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सिवान भेज दिया है

वहीं मृतकों में करीब अमरुद्दीन अहमद (70 साल), मुर्सकाल सिद्दीकी (20 साल),  खुशबू सिद्दीकी (10 साल), अरशद सिद्दीकी (8 साल) और राजकुमार उर्फ भोला (35 साल) शामिल हैं। इनमें से चार मृतक अलमापुर गांव के निवासी थे, जबकि राजकुमार उर्फ भोला सिवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के सदरपुर गांव के निवासी थे। पुलिस ने सभी शवों की इनक्वेस्ट प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीवान भेज दिया है। फिलहाल, इस घटना ने पूरे इलाके में शोक का माहौल पैदा कर दिया है। पटाखा बनाने के दौरान हुए इस भीषण विस्फोट के बाद पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई जारी है।

सिवान से नागेंद्र कुमार की रिपोर्ट

Trending News

28 अक्टूबर से 3 ट्रेनों के समय में होगा बदलाव, 10 से 15 मिनट की देरी से पहुंचेंगी ट्रेन
28 अक्टूबर से 3 ट्रेनों के समय में होगा बदलाव, 10 से 15 मिनट की देरी से पहुंचेंगी ट्रेन
Oct 24, 2026, 1:05:00 PM
सिवान भीषण पटाखा विस्फोट :  अबतक 5 की मौत, घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य जारी, DM-SP ने लिया जायजा
सिवान भीषण पटाखा विस्फोट : अबतक 5 की मौत, घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य जारी, DM-SP ने लिया जायजा
Oct 24, 2026, 12:47:00 PM
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आहट! बिहार में फिर बदलेगा मौसम, कई दिनों तक बारिश की संभावना
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आहट! बिहार में फिर बदलेगा मौसम, कई दिनों तक बारिश की संभावना
Oct 24, 2026, 12:27:00 PM
8वीं क्लास का छात्र आनंद का शव 12 घंटे बाद कोसुक नदी से बरामद, लोगों ने आगजनी कर जाम किया सड़क
8वीं क्लास का छात्र आनंद का शव 12 घंटे बाद कोसुक नदी से बरामद, लोगों ने आगजनी कर जाम किया सड़क
Oct 24, 2026, 12:21:00 PM
अयोध्या दीपोत्सव : 2100 ड्रोन से शो, 13 राज्यों के एक हजार कलाकार दिखाएंगे दम
अयोध्या दीपोत्सव : 2100 ड्रोन से शो, 13 राज्यों के एक हजार कलाकार दिखाएंगे दम
Oct 24, 2026, 12:14:00 PM
रिलायंस रिटेल लिमिटेड के 2 वेयरहाउस, फ्लिपकार्ट व बिग बास्केट वेयरहाउस में खाद्य संरक्षा मानकों से जुड़ी पाई गई खामियां
रिलायंस रिटेल लिमिटेड के 2 वेयरहाउस, फ्लिपकार्ट व बिग बास्केट वेयरहाउस में खाद्य संरक्षा मानकों से जुड़ी पाई गई खामियां
Oct 24, 2026, 12:06:00 PM
विपक्ष की एक नवंबर को 'वोट बचाओ' रैली, लाखों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
विपक्ष की एक नवंबर को 'वोट बचाओ' रैली, लाखों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
Oct 24, 2026, 11:55:00 AM
रेलवे केबल तार चोरी के मामले में बड़ा खुलासा, बरकाकाना स्टेशन से रंगे हाथ गिरफ्तार, भेजा गया जेल
रेलवे केबल तार चोरी के मामले में बड़ा खुलासा, बरकाकाना स्टेशन से रंगे हाथ गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Oct 24, 2026, 11:44:00 AM
लातेहार मोंगर मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, 2 युवक गंभीर, रिम्स रेफर
लातेहार मोंगर मोड़ पर भीषण सड़क हादसा, 2 युवक गंभीर, रिम्स रेफर
Oct 24, 2026, 11:43:00 AM
भूली में युवक की मौत से सनसनी, घर में मिला बलदेव का शव, जांच में जुटी पुलिस
भूली में युवक की मौत से सनसनी, घर में मिला बलदेव का शव, जांच में जुटी पुलिस
Oct 24, 2026, 11:38:00 AM