भतीजे के बर्थडे में बेटी संग ब्लू में ट्विनिंग करती दिखीं ऐश्वर्या, मां की कॉर्बन कॉपी लगीं आराध्या
अभिनेत्री व पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। हालांकि, वे पिछले कुछ सालों से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन फिर भी वे हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं।

मुंबई : अभिनेत्री व पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। हालांकि, वे पिछले कुछ सालों से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन फिर भी वे हमेशा लाइमलाइट में बनी रहती हैं। फैंस भी उनकी लाइफ से जुड़ी हर अपडेट्स जानने के लिए बेकरार रहते हैं। इन सबके बीच ऐश्वर्या ने हाल ही में अपनी बेटी आराध्या बच्चन संग अपने भतीजे का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। इस फंक्शन की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
भतीजे के बर्थडे में बेटी संग पहुंची थीं ऐश्वर्या राय
आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या बच्चन संग भतीजे शिवांश राय के बर्थडे पर पहुंची थीं। इन तस्वीरों को ऐश्वर्या की भाभी श्रीमा राय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। तस्वीरें में ऐश्वर्या अपने भतीजे शिवांश, भाभी श्रीमा, बेटी आराध्या, भाई आदित्य राय और अपनी मां वृंदा राय के साथ नजर आ रही हैं। इस दौरान ऐश्वर्या कैमरे के लिए स्माइल के साथ पोज देती दिख रही हैं।
ऐश्वर्या अपनी फैमिली संग एक टेबल के चारों ओर मौजूद हैं व उनके सामने एक चॉकलेट केक रखा है
तस्वीरों में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय अपनी फैमिली संग एक टेबल के चारों ओर मौजूद हैं और उनके सामने एक चॉकलेट केक रखा है। मेज पर पिंक और व्हाइट फूलों का एक बड़ा गुलदस्ता भी रखा हुआ दिख रहा है जो ब्लू कलर के पेपर में रैप है और उस पर डार्क पिंक कलर का रिबन बंधा है। दीवारों पर परिवार की तस्वीरें फ्रेम में लगी हुई दिख रही हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए, श्रीमा ने कैप्शन में लिखा कि माई डियर शिवांश राय को जन्मदिन मुबारक! आगे और भी शरारतें हों, नेचर के साथ और ज्यादा समय बिताओ, खूब हंसो और तुम्हें ढेर सारी दुआएं मिलें. मुझे तुम पर बहुत गर्व है!
भतीजे के बर्थडे में बेटी संग ऐश्वर्या राय ने की ट्विनिंग
तस्वीरों में ऐश्वर्या और आराध्या अलग-अलग स्टाइल में ब्लू कलर के कपडों में ट्विनिंग करती दिख रही हैं। ऐश्वर्या ने लाइट ब्लू कलर की ब्रॉड स्लीव्स वाली शर्ट पहनी थी। इसके साथ उन्होंने डार्क कलर का बॉटम कैरी किया था। उन्होंने अपने बाल खुले रखे थे और सिर पर सनग्लासेस लगाए हुए थे। साथ ही, उन्होंने एक ब्लैक क्रॉस-बॉडी बैग लिया था और ड़ार्क रेड कलर लिपस्टिक लगाई थी। वहीं, आराध्या ने ब्लू कलर की डेनिम जैकेट पहनी थी, जिसमें सामने की तरफ बटन थे और स्लीव्स छोटी थीं। हालांकि मां-बेटी के आउटफिट अलग-अलग थे, लेकिन ब्लू कलर की वजह से उनका लुक एक जैसा लग रहा था।













