जमीन विवाद में खूनी खेल, सगे भाई की गोली मारकर हत्या, पिस्टल के साथ आरोपी ने किया सरेंडर

बिहार के वैशाली जिले में जमीन विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। करताहा थाना क्षेत्र के धनुषी गांव में सगे भाई की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई।

जमीन विवाद में खूनी खेल, सगे भाई की गोली मारकर हत्या, पिस्टल के साथ आरोपी ने किया सरेंडर

हाजीपुर : बिहार के वैशाली जिले में जमीन विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। करताहा थाना क्षेत्र के धनुषी गांव में सगे भाई की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सोमनाथ सिंह के रूप में हुई है, जबकि हत्या के आरोपी उनके बड़े भाई सुरेश सिंह बताए जा रहे हैं, जो सेना के पूर्व जवान हैं।

लंबे समय से चल रहा था जमीन बंटवारे का विवाद

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। विवाद सुलझाने के लिए गांव में कई बार पंचायत भी बुलाई गई, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं निकल सका। आखिरकार, आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और सोमनाथ सिंह की जान चली गई। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान छह राउंड फायरिंग हुई, जिसमें तीन गोलियां सोमनाथ सिंह को लगने की जानकारी सामने आई है। गोलीबारी के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

पिस्टल के साथ सरेंडर, आरोपी की पत्नी भी गिरफ्तार

घटना के बाद आरोपी सुरेश सिंह ने कथित तौर पर पिस्टल के साथ हाजीपुर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, पुलिस ने मामले में आरोपी की पत्नी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस घटना में उसकी कथित भूमिका समेत अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले से जुड़े साक्ष्यों और हथियार की जांच में जुटी है। जमीन के बंटवारे को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद हत्या तक पहुंच गया, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

वैशाली से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट

Trending News

रेलवे लाइन के किनारे मिला लापता युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका
रेलवे लाइन के किनारे मिला लापता युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका
Oct 24, 2026, 3:44:00 PM
तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
Oct 24, 2026, 3:36:00 PM
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरजिला गिरोह के 3 अपराधी गिरफ्तार, कई अवैध सामान बरामद
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरजिला गिरोह के 3 अपराधी गिरफ्तार, कई अवैध सामान बरामद
Oct 24, 2026, 3:22:00 PM
जमीन विवाद में खूनी खेल, सगे भाई की गोली मारकर हत्या, पिस्टल के साथ आरोपी ने किया सरेंडर
जमीन विवाद में खूनी खेल, सगे भाई की गोली मारकर हत्या, पिस्टल के साथ आरोपी ने किया सरेंडर
Oct 24, 2026, 3:07:00 PM
बिहार MLC चुनाव : जीत का कॉन्फिडेंस! नतीजे आने से पहले अनंत सिंह घर पर जश्न की तैयारी, बनने लगे मिठाई
बिहार MLC चुनाव : जीत का कॉन्फिडेंस! नतीजे आने से पहले अनंत सिंह घर पर जश्न की तैयारी, बनने लगे मिठाई
Oct 24, 2026, 2:52:00 PM
भतीजे के बर्थडे में बेटी संग ब्लू में ट्विनिंग करती दिखीं ऐश्वर्या, मां की कॉर्बन कॉपी लगीं आराध्या
भतीजे के बर्थडे में बेटी संग ब्लू में ट्विनिंग करती दिखीं ऐश्वर्या, मां की कॉर्बन कॉपी लगीं आराध्या
Oct 24, 2026, 2:33:00 PM
नशे के लिए पैसे नहीं देने पर पत्थर से कूचकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
नशे के लिए पैसे नहीं देने पर पत्थर से कूचकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 2:14:00 PM
2 दिवसीय महादंगल कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न, औरंगाबाद कुश्ती संघ सचिव रहे मौजूद
2 दिवसीय महादंगल कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न, औरंगाबाद कुश्ती संघ सचिव रहे मौजूद
Oct 24, 2026, 2:00:00 PM
28 अक्टूबर से 3 ट्रेनों के समय में होगा बदलाव, 10 से 15 मिनट की देरी से पहुंचेंगी ट्रेन
28 अक्टूबर से 3 ट्रेनों के समय में होगा बदलाव, 10 से 15 मिनट की देरी से पहुंचेंगी ट्रेन
Oct 24, 2026, 1:05:00 PM
सिवान भीषण पटाखा विस्फोट :  अबतक 5 की मौत, घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य जारी, DM-SP ने लिया जायजा
सिवान भीषण पटाखा विस्फोट : अबतक 5 की मौत, घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य जारी, DM-SP ने लिया जायजा
Oct 24, 2026, 12:47:00 PM