बंद घर से मिला मां-बेटे का शव, पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी

झारखंड के बोकारो शहर से सनसनीखेज खबर है। यहां एक बंद घर में मां और बेटे का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। घर से आ रही दुर्गंध के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

बंद घर से मिला मां-बेटे का शव, पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी

झारखंड के बोकारो शहर से सनसनीखेज खबर है। यहां एक बंद घर में मां और बेटे का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। घर से आ रही दुर्गंध के बाद स्थानीय लोगों ने जब पुलिस को इसकी सूचना दी, तब पूरी जानकारी सामने आयी। अब पुलिस पूरे मामले की पडताल में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार बीएस सिटी थाना क्षेत्र के कोऑपरेटिव कॉलोनी स्थित आवास संख्या 67 में मां और बेटे का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घर से दुर्गंध आने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घर की जांच की। घटना बीती शाम की बतायी जा रही है।

पुलिस ने घर के ग्राउंड फ्लोर के बाथरूम से महिला अनीता देवी का सड़ा-गला शव बरामद किया, जबकि पहली मंजिल से उनके बेटे नीतेश का शव मिला। दोनों की मौत की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा इसकी जानकारी  एफएसएल की टीम को दी गयी। जिसके बाद एफएसएल की टीम ने अपनी  जांच की ।

बताया जा रहा है कि मृतक मां-बेटे का किसी से ज्यादा संपर्क नहीं था। सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि महिला का शव पूरी तरह डीकंपोज हो चुका है और प्रथम दृष्टया गिरने से मौत होने की आशंका है। वहीं, बेटे के शव पर किसी तरह के जख्म के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और आगे की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

SC में केंद्र की दलील, कहा- 'कौन रील मेकर है और कौन पत्रकार पहचानना मुश्किल'
SC में केंद्र की दलील, कहा- 'कौन रील मेकर है और कौन पत्रकार पहचानना मुश्किल'
Oct 15, 2026, 4:05:00 PM
बिहार में भ्रष्टाचार पर प्रहार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के चार ठिकानों पर विजिलेंस का छापा
बिहार में भ्रष्टाचार पर प्रहार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के चार ठिकानों पर विजिलेंस का छापा
Oct 15, 2026, 4:01:00 PM
'5 करोड़ और कार्रवाई की धमकी', IPS कुंदन कृष्णन के मानहानि नोटिस पर सुधाकर सिंह ने दिया ये जवाब
'5 करोड़ और कार्रवाई की धमकी', IPS कुंदन कृष्णन के मानहानि नोटिस पर सुधाकर सिंह ने दिया ये जवाब
Oct 15, 2026, 3:35:00 PM
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, क्या दिपावली बाद बढ़ेंगे दाम
दुनिया भर में डीजल की किल्लत, क्या दिपावली बाद बढ़ेंगे दाम
Oct 15, 2026, 3:34:00 PM
मादा कुत्ते के साथ यौन हिंसा का आरोप, वीडियो के आधार पर केस दर्ज
मादा कुत्ते के साथ यौन हिंसा का आरोप, वीडियो के आधार पर केस दर्ज
Oct 15, 2026, 3:11:00 PM
चास में चोरी का खुलासा, स्मार्ट TV और 14 CCTV कैमरे बरामद, 2 गिरफ्तार
चास में चोरी का खुलासा, स्मार्ट TV और 14 CCTV कैमरे बरामद, 2 गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 2:57:00 PM
मुख्यमंत्री ने भागलपुर-कटिहार रेलखंड पर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के लिए PM व रेल मंत्री का जताया आभार
मुख्यमंत्री ने भागलपुर-कटिहार रेलखंड पर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के लिए PM व रेल मंत्री का जताया आभार
Oct 15, 2026, 2:37:00 PM
BSS महिला महाविद्यालय में हड़ताल, 6 महीने से वेतन न मिलने पर धरने पर बैठे नॉन टीचिंग स्टाफ
BSS महिला महाविद्यालय में हड़ताल, 6 महीने से वेतन न मिलने पर धरने पर बैठे नॉन टीचिंग स्टाफ
Oct 15, 2026, 2:32:00 PM
एक और निर्भया कांड: 14 संदिग्धों का लिया गया DNA सैंपल, दो का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट
एक और निर्भया कांड: 14 संदिग्धों का लिया गया DNA सैंपल, दो का होगा लाई डिटेक्टर टेस्ट
Oct 15, 2026, 2:27:00 PM
मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रबी महाअभियान-2026 का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने किसान जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रबी महाअभियान-2026 का किया शुभारंभ
Oct 15, 2026, 2:19:00 PM