एचपीवी टीकाकरण अभियान में बिहार की बड़ी उपलब्धि, 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले राज्यों में शामिल

सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर) की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रीय एचपीवी ( Human Papillomavirus ) टीकाकरण अभियान में बिहार ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

एचपीवी टीकाकरण अभियान में बिहार की बड़ी उपलब्धि, 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले राज्यों में शामिल

पटना: सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर) की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे राष्ट्रीय एचपीवी ( Human Papillomavirus ) टीकाकरण अभियान में बिहार ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। राज्य ने निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 100 प्रतिशत टीकाकरण कवरेज प्राप्त कर देश के अग्रणी राज्यों में अपनी जगह बनाई है। बिहार इस उपलब्धि को हासिल करने वाले देश के छह राज्यों में शामिल है। वहीं, टीकाकरण की कुल संख्या के आधार पर बिहार देश में दूसरे स्थान पर है।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 21 नवंबर 2026 को जारी जानकारी के अनुसार, देशभर में एक करोड़ से अधिक एचपीवी टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें बिहार की भागीदारी उल्लेखनीय रही है। राज्य में 13.67 लाख से अधिक किशोरियों का टीकाकरण किया गया है। उत्तर प्रदेश के बाद बिहार देश में सर्वाधिक टीकाकरण करने वाला दूसरा राज्य बना है।

यू-विन (U-WIN) पोर्टल की 19 नवंबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, बिहार में 13,62,000 किशोरियों के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 13,67,050 टीकाकरण दर्ज किए गए हैं। इस प्रकार राज्य ने अपना निर्धारित लक्ष्य पूरा कर लिया है। इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य मंत्री निशांत ने कहा कि एचपीवी टीकाकरण अभियान में बिहार का देश में दूसरा स्थान प्राप्त करना और निर्धारित लक्ष्य का 100 प्रतिशत कवरेज हासिल करना पूरे राज्य के लिए गौरव की बात है। यह उपलब्धि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, चिकित्सकों, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं और सभी स्वास्थ्यकर्मियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। हमारी सरकार बेटियों के बेहतर स्वास्थ्य और सुरक्षित भविष्य के लिए संकल्पित है। सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम में एचपीवी टीकाकरण महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सात निश्चय-3 के अंतर्गत ‘सुलभ स्वास्थ्य, सुरक्षित जीवन’ के संकल्प के साथ हम हर पात्र बेटी तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 28 फरवरी 2026 को शुरू किए गए राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत नौ महीने से कम समय में एक करोड़ से अधिक टीके लगाए गए हैं। देश में लगभग 87 प्रतिशत लक्ष्य हासिल हुआ है। प्रधानमंत्री ने 23 नवंबर को इस उपलब्धि की सराहना करते हुए इसे बेटियों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान के तहत 14 वर्ष की पात्र किशोरियों को सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में अभिभावकों की सहमति से निःशुल्क टीका लगाया जा रहा है। यह टीका सर्वाइकल कैंसर के लिए जिम्मेदार एचपीवी संक्रमण से बचाव में सहायक है। अभियान की निगरानी यू-विन डिजिटल प्लेटफॉर्म से की जा रही है, जहां पंजीकरण, टीकाकरण की जानकारी और डिजिटल प्रमाणपत्र की सुविधा उपलब्ध है। बिहार स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य सभी पात्र किशोरियों तक टीकाकरण की सुविधा पहुंचाना और सर्वाइकल कैंसर के जोखिम को कम करना है। यह पहल सात निश्चय-3 के तहत ‘सुलभ स्वास्थ्य, सुरक्षित जीवन’ के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करती है।

Trending News

कार्तिक पूर्णिमा पर कौनहारा घाट में कंट्रोल रूम स्थापित, सभापति ने किया उद्घाटन
कार्तिक पूर्णिमा पर कौनहारा घाट में कंट्रोल रूम स्थापित, सभापति ने किया उद्घाटन
Nov 23, 2026, 7:30:00 PM
एचपीवी टीकाकरण अभियान में बिहार की बड़ी उपलब्धि, 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले राज्यों में शामिल
एचपीवी टीकाकरण अभियान में बिहार की बड़ी उपलब्धि, 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले राज्यों में शामिल
Nov 23, 2026, 7:24:00 PM
स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, विभागीय कार्रवाई पर टिकी नजरें
स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, विभागीय कार्रवाई पर टिकी नजरें
Nov 23, 2026, 7:14:00 PM
30 नवंबर से शुरू होगा विधानमंडल का सत्र
30 नवंबर से शुरू होगा विधानमंडल का सत्र
Nov 23, 2026, 7:13:00 PM
21 को 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन, अब तक 3 लाख से अधिक कटा चालान, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई
21 को 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन, अब तक 3 लाख से अधिक कटा चालान, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई
Nov 23, 2026, 7:01:00 PM
बारिश से किसानों को भारी नुकसान, ऑफिस से बाहर निकलें कृषि पदाधिकारी, सांसद ने लगाई फटकार
बारिश से किसानों को भारी नुकसान, ऑफिस से बाहर निकलें कृषि पदाधिकारी, सांसद ने लगाई फटकार
Nov 23, 2026, 6:41:00 PM
झारखंड के 3,044 युवाओं की बदली राह!, सीएम हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र
झारखंड के 3,044 युवाओं की बदली राह!, सीएम हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र
Nov 23, 2026, 6:22:00 PM
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम, लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम, लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण
Nov 23, 2026, 6:03:00 PM
बीआरसी भोरे में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं 54वीं बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता का आयोजन
बीआरसी भोरे में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं 54वीं बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता का आयोजन
Nov 23, 2026, 5:46:00 PM
पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर 'पश्चिम बंग' होगा, 9 दिसंबर को विधानसभा में पेश होगा प्रस्ताव
पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर 'पश्चिम बंग' होगा, 9 दिसंबर को विधानसभा में पेश होगा प्रस्ताव
Nov 23, 2026, 5:30:00 PM