स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, विभागीय कार्रवाई पर टिकी नजरें
जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय माछिल से जुड़ा एक कथित आपत्तिजनक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर विद्यालय के एक पुरुष शिक्षक और एक महिला शिक्षिका के आचरण पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड स्थित राजकीय मध्य विद्यालय माछिल से जुड़ा एक कथित आपत्तिजनक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को लेकर विद्यालय के एक पुरुष शिक्षक और एक महिला शिक्षिका के आचरण पर सवाल उठाए जा रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हो रहा है और स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।
वायरल वीडियो में एक छात्र की आवाज सुनाई देती है, जिसमें वह अपने शिक्षक से सवाल करता नजर आता है। वीडियो को देखकर यह दावा किया जा रहा है कि इसे विद्यालय में मौजूद किसी छात्र ने ही बनाया है। हालांकि, वीडियो कब का है और इसके पीछे की वास्तविक घटना क्या है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
इस मामले ने विद्यालयों में शिक्षकों की जिम्मेदारी और उनके आचरण को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्कूल में शिक्षक बच्चों के लिए मार्गदर्शक और आदर्श होते हैं। ऐसे में यदि वायरल वीडियो में लगाए जा रहे आरोप सही साबित होते हैं तो इसका विद्यार्थियों के मानसिक और शैक्षणिक वातावरण पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
फिलहाल इस वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिख रहे लोगों की भूमिका की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। अब लोगों की नजर शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन पर टिकी है कि मामले की जांच कराई जाती है या नहीं और जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित लोगों के खिलाफ क्या विभागीय कार्रवाई की जाती है।
नोट: वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं की गई है। यह खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित दावों के आधार पर तैयार की गई है।
जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट














