21 को 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन, अब तक 3 लाख से अधिक कटा चालान, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 नवंबर 2026, शनिवार को पटना के बाहरी इलाक़े में गंगा नदी पर बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन किया। हालांकि उद्घाटन के दो दिन बाद ही पुलिस ने लाखों का जुर्माना लगाया है।

21 को 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन, अब तक 3 लाख से अधिक कटा चालान, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 नवंबर 2026, शनिवार को पटना के बाहरी इलाक़े में गंगा नदी पर बने कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन किया। हालांकि उद्घाटन के दो दिन बाद ही पुलिस ने लाखों का जुर्माना लगाया है। दरअसल नवनिर्मित कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन नीतीश सेतु पर गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ पटना यातायात पुलिस ने कार्रवाई की है। पटना के एचपीवी-01 क्षेत्र में कुल 123 चालान काटे गए। चालान की कुल राशि 3 लाख 81 हजार रुपये रही।

यातायात पुलिस ने सेतु पर अपनी टीम तैनात की है। टीम वाहन चालकों को सही दिशा और निर्धारित लेन में चलने के लिए जागरूक कर रही है। नियमों का उल्लंघन करने और दोबारा गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई जारी है।

पुलिस ने अपील की है कि कम दूरी के लिए भी गलत दिशा में वाहन चलाने से गंभीर दुर्घटना हो सकती है। वाहन चालक सही लेन में चलें और गति नियंत्रित रखें। दोपहिया वाहन पर हेलमेट पहनें और कार में सीट बेल्ट लगाएं।

बता दें कि नीतीश सेतु गंगा नदी पर बना 6-लेन पुल है, जो पटना के कच्ची दरगाह/दीदारगंज इलाके को वैशाली जिले के बिदुपुर से जोड़ता है। 9.76 किलोमीटर लंबे इस पुल से वैशाली के बिदुपुर ब्लॉक को पटना के बाहरी इलाक़े में स्थित कच्ची दरगाह से जोड़ा गया है। कच्ची दरगाह से बिदुपुर के बीच मुख्य पुल की लंबाई लगभग 9.76 किमी (चौड़ाई 32 मीटर) है, जबकि एप्रोच रोड सहित कुल गलियारा करीब 19 किमी का है। उत्तर और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन आसान करना, यात्रा का समय घटाना और व्यापार व कनेक्टिविटी को बढ़ावा देना है।  

Trending News

स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, विभागीय कार्रवाई पर टिकी नजरें
स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, विभागीय कार्रवाई पर टिकी नजरें
Nov 23, 2026, 7:14:00 PM
30 नवंबर से शुरू होगा विधानमंडल का सत्र
30 नवंबर से शुरू होगा विधानमंडल का सत्र
Nov 23, 2026, 7:13:00 PM
21 को 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन, अब तक 3 लाख से अधिक कटा चालान, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई
21 को 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन, अब तक 3 लाख से अधिक कटा चालान, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई
Nov 23, 2026, 7:01:00 PM
बारिश से किसानों को भारी नुकसान, ऑफिस से बाहर निकलें कृषि पदाधिकारी, सांसद ने लगाई फटकार
बारिश से किसानों को भारी नुकसान, ऑफिस से बाहर निकलें कृषि पदाधिकारी, सांसद ने लगाई फटकार
Nov 23, 2026, 6:41:00 PM
झारखंड के 3,044 युवाओं की बदली राह!, सीएम हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र
झारखंड के 3,044 युवाओं की बदली राह!, सीएम हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र
Nov 23, 2026, 6:22:00 PM
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम, लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण
झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा: प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम, लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण
Nov 23, 2026, 6:03:00 PM
बीआरसी भोरे में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं 54वीं बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता का आयोजन
बीआरसी भोरे में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं 54वीं बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता का आयोजन
Nov 23, 2026, 5:46:00 PM
पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर 'पश्चिम बंग' होगा, 9 दिसंबर को विधानसभा में पेश होगा प्रस्ताव
पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर 'पश्चिम बंग' होगा, 9 दिसंबर को विधानसभा में पेश होगा प्रस्ताव
Nov 23, 2026, 5:30:00 PM
कोहरे और रात में दुर्घटनाओं पर लगेगा ब्रेक, वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप अनिवार्य
कोहरे और रात में दुर्घटनाओं पर लगेगा ब्रेक, वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप अनिवार्य
Nov 23, 2026, 5:15:00 PM
प्रमंडल स्तरीय भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय खेल प्रतियोगिता का आगाज, डीसी ने फुटबॉल को किक मारकर किया शुभारंभ
प्रमंडल स्तरीय भगवान बिरसा मुंडा जनजातीय खेल प्रतियोगिता का आगाज, डीसी ने फुटबॉल को किक मारकर किया शुभारंभ
Nov 23, 2026, 5:00:00 PM