बीआरसी भोरे में प्रखंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं 54वीं बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता का आयोजन
गोपालगंज: प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी), भोरे मे सोमवार 23 नवंबर को प्रखंड स्तरीय माध्यमिक एवं प्रारंभिक स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी तथा 54वीं बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

भोरे/गोपालगंज: प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी), भोरे मे सोमवार 23 नवंबर को प्रखंड स्तरीय माध्यमिक एवं प्रारंभिक स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी तथा 54वीं बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के 48 मध्य विद्यालयों एवं 18 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, विज्ञान शिक्षकों एवं प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक सोच, नवाचार, तार्किक क्षमता एवं रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा विज्ञान के प्रति रुचि विकसित करना था। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपने वैज्ञानिक मॉडल, प्रयोग एवं नवाचारी विचारों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन के लिए निर्णायक मंडल में प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार राय, उमेश राम, एवं लोकेश यादव, शामिल रहे।
इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी-सह-प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मुकेश कुमार भोरे, प्रखंड लेखा सहायक पिंटू कुमार सिंह तथा अंजनी कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामनगर सहित अन्य शिक्षक एवं शिक्षाकर्मी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। आयोजन में विद्यालयों की सहभागिता एवं छात्र-छात्राओं का उत्साह सराहनीय रहा।
भोरे/गोपालगंज से कुमार मंजेश की रिपोर्ट














