शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार बोर्ड के 4 अफसरों पर गिरी गाज, तत्कालीन सचिव को भी कार्यमुक्त करने का निर्देश

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) में सेवानिवृत्ति के बाद संविदा पर कार्यरत 67 वर्ष से अधिक उम्र के चार पदाधिकारियों को सेवामुक्त करने का आदेश दिया है।

शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिहार बोर्ड के 4 अफसरों पर गिरी गाज, तत्कालीन सचिव को भी कार्यमुक्त करने का निर्देश

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) में सेवानिवृत्ति के बाद संविदा पर कार्यरत 67 वर्ष से अधिक उम्र के चार पदाधिकारियों को सेवामुक्त करने का आदेश दिया है। सेवामुक्त किए जाने वाले पदाधिकारियों में परीक्षा नियंत्रक (माध्यमिक) संजय कुमार (67 वर्ष 9 माह), प्रशासनिक पदाधिकारी-सह-मुख्य निगरानी पदाधिकारी ईश्वर चंद्र शर्मा (67 वर्ष 8 माह) शामिल हैं। इनके अलावा उप परीक्षा नियंत्रक (माध्यमिक) उमेश कुमार सिंह (67 वर्ष 4 माह) और संयुक्त सचिव शिवनाथ प्रसाद (69 वर्ष 3 माह) को भी सेवामुक्‍त किया गया है। 

तत्‍कालीन सचिव प्रमोद कुमार को कार्यमुक्‍त करने का निर्देश

आपको बता दें कि शिवनाथ वर्तमान में माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में प्रतिनियुक्त थे। आदेश में समिति के तत्कालीन सचिव प्रमोद कुमार को भी तुरंत कार्यमुक्त करने का निर्देश दिया गया है। शिक्षा विभाग ने समिति के अध्यक्ष एवं सचिव को आदेश का अनुपालन करने और वित्तीय अनुशासन बनाए रखने का निर्देश दिया है। सक्षम प्राधिकार ने फंडामेंटल रूल्स के नियम 56 (ए) के तहत इन पदाधिकारियों को सेवामुक्त करने की मंजूरी दी है।

Trending News

मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
Nov 13, 2026, 9:53:00 PM
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Nov 13, 2026, 6:45:00 PM
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
Nov 13, 2026, 6:30:00 PM
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
Nov 13, 2026, 6:15:00 PM
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
Nov 13, 2026, 6:00:00 PM
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
Nov 13, 2026, 5:50:00 PM
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
Nov 13, 2026, 5:45:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
Nov 13, 2026, 5:30:00 PM
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Nov 13, 2026, 5:15:00 PM
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
Nov 13, 2026, 5:00:00 PM