इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने के लिए अंतिम अवसर
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 में सम्मिलित होने के लिए रजिस्ट्रेशन एवं अनुमति आवेदन कराने से छूटे हुए विद्यार्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने एवं शुल्क जमा कराने के लिए अंतिम अवसर दिया गया है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 में सम्मिलित होने के लिए रजिस्ट्रेशन एवं अनुमति आवेदन कराने से छूटे हुए विद्यार्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने एवं शुल्क जमा कराने का विशेष एवं अंतिम अवसर प्रदान किया गया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डॉ० त्यागराजन एसएम, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के लिए छूटे हुए विद्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं अनुमति आवेदन करने के लिए 18 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक अंतिम अवसर शिक्षण संस्थानों को दिया गया है। इस अवधि में छूटे हुए विद्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं अनुमति आवेदन विलंब शुल्क के साथ भरा जाएगा।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इंटरमीडिएट में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क वेबसाइट https://intermediate.biharboardonline.com के माध्यम से जमा शिक्षण संस्थानों के प्रधान अपने यूजर आईडी एवं पासवर्ड का उपयोग करते हुए कर सकते हैं। मैट्रिक में मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधान वेबसाइट https://secondary.biharboardonline.org अथवा डायरेक्ट लिंक https://bihar boardonline.org के माध्यम से अपने यूजर ID एवं पासवर्ड का उपयोग करते हुए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क जमा कर सकते सकते हैं।











