नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय Out, बिहार के 3 चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी, जानें कौन हैं...
भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। नई टीम में बीजेपी आईटी सेल के संयोजक अमित मालवीय को जगह नहीं मिली है। नई टीम में बिहार के तीन नेताओं को भी अहम जिम्मेदारी मिली है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी और पदाधिकारियों की घोषणा कर दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में BJP की नई टीम में अनुभवी नेताओं के साथ नए चेहरों को भी जगह दी गई है। नितिन नबीन की नई टीम में सीनियर नेता वसुंधरा राजे को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं राम माधव की भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर वापसी हुई है। नई टीम में बिहार के तीन नेताओं को भी अहम जिम्मेदारी मिली है। नई राष्ट्रीय कमिटी में 13 उपाध्यक्ष, 8 महामंत्री, एक संगठन महामंत्री, दो सह-संगठन महामंत्री और 16 राष्ट्रीय मंत्री समेत कई पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। हालांकि बीजेपी ने अपने आईटी और डिजिटल संगठन में भी बड़ा बदलाव किया है। अमित मालवीय को आईटी सेल प्रमुख के पद से हटा दिया गया है। नई टीम में बीजेपी आईटी सेल के संयोजक अमित मालवीय को जगह नहीं मिली है। संजय मयूख भी मीडिया सेल के सह-संयोजक पद से हट गए हैं।
बीजेपी की नई राष्ट्रीय कमिटी में आईटी और डिजिटल संगठन में भी बड़ा बदलाव हुआ है। अमित मालवीय को आईटी सेल प्रमुख के पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह छत्तीसगढ़ के दीपक म्हस्के को नया IT सेल चीफ बनाया गया है। अमित मालवीय वर्ष 2015 से पार्टी के आईटी सेल की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। दीपक म्हस्के पहले BJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुके हैं और पार्टी की संगठनात्मक तथा मीडिया गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। हाल ही में उन्हें छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन (CGMSC) का अध्यक्ष भी बनाया गया था।
वहीं नितिन नवीन की नई टीम में बिहार के तीन नेताओं को भी अहम जिम्मेदारी मिली है। सिद्धार्थ शंभू को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। वहीं बिहार के शिवेश कुमार राम को sc मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा त्रितुराज सिन्हा को प्रकोष्ठ संकुल का सह संयोजक बनाया गया है। तीनों नेताओं की पृष्ठभूमि और संगठन में काम करने का अनुभव अलग-अलग है। ऐसे में भाजपा ने एक साथ संगठन, पेशेवर वर्ग और दलित सामाजिक आधार को साधने की कोशिश की है।
सिद्धार्थ शंभू का राजनीतिक जुड़ाव बक्सर और शाहाबाद क्षेत्र से रहा है। वह बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और शाहाबाद क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रभारी की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। सिद्धार्थ शंभू को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। वहीं पटना से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज सिन्हा भाजपा के साथ लंबे समय से सक्रिय हैं। वह भाजपा के वरिष्ठ नेता और SIS के संस्थापक आरके सिन्हा के बेटे हैं। वर्ष 2005 से भाजपा से जुड़े ऋतुराज सिन्हा ने चुनावी अभियान और संगठनात्मक काम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं। वे पूर्व में राष्ट्रीय मंत्री थे।
जबकि शिवेश कुमार राम को SC मोर्चे की राष्ट्रीय कमान मिली है। उनका राजनीतिक आधार रोहतास जिले के सासाराम क्षेत्र में रहा है. वह भाजपा के दलित नेताओं में प्रमुख चेहरा हैं। 2025 में उन्हें बिहार भाजपा की प्रदेश टीम में महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी। उनके पिता मुन्नीलाल राम पूर्व आईपीएस अधिकारी और सासाराम से सांसद रह चुके हैं। अब उन्हें भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है।
बीजेपी की नई राष्ट्रीय कमिटी में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी और त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर नियुक्त किया गया है। नई टीम में कई वरिष्ठ और प्रमुख नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं। पार्टी ने 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, 8 राष्ट्रीय महामंत्री और 16 राष्ट्रीय सचिवों की नियुक्ति की है। नई टीम में पूर्व राजस्थान मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और वरिष्ठ नेता राम माधव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की राष्ट्रीय राजनीति में अहम भूमिका के साथ वापसी हुई है। उन्हें पार्टी के आठ राष्ट्रीय महामंत्रियों में शामिल किया गया है।
बीएल संतोष राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) के पद पर बने रहेंगे। अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव के पद पर बनाए रखा गया है, जबकि अनिल बलूनी राष्ट्रीय स्तर पर मीडिया से जुड़ी अहम भूमिका निभाते रहेंगे। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को बीजेपी का राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राजेश मंगल को राष्ट्रीय संयुक्त कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता रोहन गुप्ता को बीजेपी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्षों की लिस्ट
वसुंधरा राजे सिंधिया-राजस्थान
तीरथ सिंह रावत- उत्तराखंड
राम माधव-दिल्ली
बैजयंत जय पांडा-ओडिशा
डी. पुरंदेश्वरी-आंध्र प्रदेश
रेखा वर्मा -उत्तर प्रदेश
वर्षाबेन नरेंद्रभाई दोशी -गुजरात
(डॉ.) भारती प्रवीण पवार-महाराष्ट्र
सरदार मनप्रीत सिंह बादल-पंजाब
लाल सिंह आर्य-मध्य प्रदेश
प्रो. एन. नागराज-कर्नाटक
प्रो. तारिक मंसूर -उत्तर प्रदेश
(डॉ.) मधुचंद कर – पश्चिम बंगाल
राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन)- बी.एल. संतोष
राष्ट्रीय सह महामंत्री
शिवप्रकाश -मुंबई
सौदान सिंह – चंडीगढ़
राष्ट्रीय महामंत्री
विनोद तावड़े – महाराष्ट्र
सुनील बंसल – दिल्ली
बिप्लब कुमार देब – त्रिपुरा
स्मृति ईरानी – उत्तर प्रदेश
डॉ. सतीश पूनिया – राजस्थान
गजेंद्र पटेल – मध्य प्रदेश
हरीश द्विवेदी – उत्तर प्रदेश
संजय भाटिया – हरियाणा
राष्ट्रीय मंत्री
कविता पाटीदार – मध्य प्रदेश
के. सुरेंद्रन – केरलाम्
डॉ. भोला सिंह – उत्तर प्रदेश
डॉ. प्रदीप वर्मा – झारखंड
जगदीश ईश्वरभाई पटेल – गुजरात
डॉ. संदीप पाठक – दिल्ली
फांग नोन कोन्याक – नागालैंड
संगीता यादव – उत्तर प्रदेश
अनिल एंटनी – केरलाम् डॉ. एम. वेंकटेशन – तमिलनाडु
मनोज तिग्गा – पश्चिम बंगाल
सिद्धार्थ शंभु – बिहार
डॉ. स्वदेश सिंह – दिल्ली
मृगांक देव बर्मन – असम
रोहन गुप्ता – गुजरात
जय प्रकाश – दिल्ली
राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष -पीयूष गोयल
राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष
राजेश मंगल – राजस्थान
राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी
तरुण चुघ – पंजाब
राष्ट्रीय कार्यालय मंत्री
महेंद्र पांडे – उत्तराखंड
नॉर्थ ईस्ट संयोजक
डॉ. संबित पात्रा –ओडिशा
नॉर्थ ईस्ट सह-संयोजक
राजीव बब्बर – दिल्ली
प्रकोष्ठ संकुल संयोजक
विष्णु दत्त शर्मा – मध्य प्रदेश
प्रकोष्ठ संकुल सह-संयोजक
ऋतुराज सिन्हा – बिहार
विष्णु वर्धन रेड्डी – आंध्र प्रदेश
मोर्चा अध्यक्ष
युवा मोर्चा: डॉ. हेमांग जोशी – गुजरात
महिला मोर्चा: रूप कुमारी चौधरी – छत्तीसगढ़
ओबीसी मोर्चा: अमरपाल मौर्य – उत्तर प्रदेश
किसान मोर्चा: बंसीलाल गुर्जर – मध्य प्रदेश
एससी मोर्चा: शिवेश कुमार राम – बिहार
एसटी मोर्चा: डॉ. मन्नालाल रावत – राजस्थान
अल्पसंख्यक मोर्चा: कुंवर बासित अली – उत्तर प्रदेश
मीडिया संयोजक
अनिल बलूनी – उत्तराखंड
मीडिया सह संयोजक
आशीष उषा अग्रवाल – मध्य प्रदेश
प्रदीप भंडारी – दिल्ली
सिद्धार्थ यादव – दिल्ली
सोशल मीडिया संयोजक
दीपक म्हस्के – छत्तीसगढ़
सोशल मीडिया सह संयोजक
प्रीति गांधी – महाराष्ट्र
शिवानंद द्विवेदी – दिल्ली
आलोक भट्ट – उत्तराखंड
अरुण यादव – हरियाणा











