शनिवार को हाफ डे पर अलग से निर्देश जारी करने पर शिक्षा विभाग गंभीर

शिक्षा विभाग ने राज्य के कुछ जिलों में सक्षम प्राधिकार की अनुमति के बिना शनिवार को हाफ डे के दौरान विद्यालय संचालन के संबंध में अलग से निर्देश जारी करने की सूचना को गंभीरता से लिया है।

शनिवार को हाफ डे पर अलग से निर्देश जारी करने पर शिक्षा विभाग गंभीर

शिक्षा विभाग ने राज्य के कुछ जिलों में सक्षम प्राधिकार की अनुमति के बिना शनिवार को हाफ डे के दौरान विद्यालय संचालन के संबंध में अलग से निर्देश जारी करने की सूचना को गंभीरता से लिया है। शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी के आदेश के बाद सोमवार को सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र के जरिए सख्त हिदायत दी गई है कि विभागीय अनुमति के बिना अपने स्तर से विद्यालय संचालन के संबंध में कोई पृथक निर्देश जारी नहीं करें।

विभागीय आदेश के अनुसार राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में शनिवार को प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक विद्यालय का संचालन किया जाना है। इस व्यवस्था में विभाग के स्तर से कोई बदलाव नहीं किया गया है। 

माध्यमिक शिक्षा कार्यालय द्वारा जारी पत्र में विशेष सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को इस निर्देश का सख्ती से अनुपालन करने को कहा है। साथ ही स्पष्ट किया है कि निर्देश की अवहेलना की स्थिति में संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारी के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी। शनिवार को विद्यालय संचालन को लेकर विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पूरे राज्य में एकरूपता और कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाना है।

Trending News

शनिवार को हाफ डे पर अलग से निर्देश जारी करने पर शिक्षा विभाग गंभीर
शनिवार को हाफ डे पर अलग से निर्देश जारी करने पर शिक्षा विभाग गंभीर
Aug 17, 2026, 7:46:00 PM
शिक्षकों के लंबित मामलों को शून्य पर लाएं, शीघ्र भरे जाएंगे लाइब्रेरियन के रिक्त : शिक्षा मंत्री
शिक्षकों के लंबित मामलों को शून्य पर लाएं, शीघ्र भरे जाएंगे लाइब्रेरियन के रिक्त : शिक्षा मंत्री
Aug 17, 2026, 7:43:00 PM
रैयाम और सकरी चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना क्षेत्र विस्तार को मिलेगा बढ़ावा: मंत्री संजय कुमार
रैयाम और सकरी चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना क्षेत्र विस्तार को मिलेगा बढ़ावा: मंत्री संजय कुमार
Aug 17, 2026, 7:39:00 PM
पांचवी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवमय हुआ देवलेश्वर धाम
पांचवी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवमय हुआ देवलेश्वर धाम
Aug 17, 2026, 7:30:00 PM
UGMAC 2026: प्रथम राउंड में GOAL का ऐतिहासिक दबदबा, रैंक 1 और 2  समेत टॉप-6 में चार विद्यार्थी
UGMAC 2026: प्रथम राउंड में GOAL का ऐतिहासिक दबदबा, रैंक 1 और 2 समेत टॉप-6 में चार विद्यार्थी
Aug 17, 2026, 7:04:00 PM
इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने के लिए अंतिम अवसर
इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने के लिए अंतिम अवसर
Aug 17, 2026, 7:01:00 PM
बिहार में पहली बार फॉर्मूला वन रेसिंग की प्रतिभाओं की तलाश
बिहार में पहली बार फॉर्मूला वन रेसिंग की प्रतिभाओं की तलाश
Aug 17, 2026, 6:53:00 PM
 नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय Out, बिहार के 3 चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी, जानें कौन हैं...
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय Out, बिहार के 3 चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी, जानें कौन हैं...
Aug 17, 2026, 6:29:00 PM
दिनदहाड़े चेन झपटमारी से हड़कंप, DM आवास के पास महिला से सोने की चेन छीनकर भागे बाइक सवार
दिनदहाड़े चेन झपटमारी से हड़कंप, DM आवास के पास महिला से सोने की चेन छीनकर भागे बाइक सवार
Aug 17, 2026, 6:00:00 PM
बारिश में बना रहे घूमने का प्लान, इस मौसम में जन्नत हैं ये जगहें
बारिश में बना रहे घूमने का प्लान, इस मौसम में जन्नत हैं ये जगहें
Aug 17, 2026, 5:49:00 PM