शिक्षकों के लंबित मामलों को शून्य पर लाएं, शीघ्र भरे जाएंगे लाइब्रेरियन के रिक्त : शिक्षा मंत्री

राज्य के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विभागीय अधिकारियों को शिक्षकों के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया है।

शिक्षकों के लंबित मामलों को शून्य पर लाएं, शीघ्र भरे जाएंगे लाइब्रेरियन के रिक्त : शिक्षा मंत्री

राज्य के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विभागीय अधिकारियों को शिक्षकों के लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया है। तिवारी ने सोमवार को विकास भवन स्थित मदन मोहन सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक कर विभिन्न कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। 

उन्होंने कहा कि आगामी सितम्बर के बाद ऑफलाइन आवेदन बंद कर दिए जाएंगे। अब सभी शिक्षकों को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर ही आवेदन देना होगा। बैठक में लाइब्रेरियन की बहाली को लेकर भी चर्चा हुई। माननीय मंत्री ने इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई का निर्देश दिया। बिहार शिक्षा सेवा के नवनियुक्त अधिकारियों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बीईओ) की जिम्मेदारी देने पर भी विमर्श किया गया। इसके साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारियों को भी इस दायित्व के लिए प्राथमिकता देने पर विचार किया गया।

समीक्षा बैठक में संस्कृत और मदरसा शिक्षकों के सात माह के बकाये वेतन के भुगतान की समीक्षा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पांच सितम्बर से पहले बकाये वेतन के भुगतान की प्रक्रिया पूरी करने की दिशा में तेजी से काम किया जाए। तिवारी ने कहा कि अररिया, सारण, मधुबनी और भागलपुर स्थित राजकीय संस्कृत उच्च विद्यालयों सहित ऐसे विद्यालयों, जहां पर्याप्त भूमि उपलब्ध है, वहां समेकित विद्यालय खोले जाएंगे। इन विद्यालयों में संस्कृत की पढ़ाई भी जारी रहेगी। जिन विद्यालयों की भूमि पर अतिक्रमण है, उसे मुक्त कराया जाएगा। साथ ही संस्कृत शिक्षा के विकास और उत्थान के लिए एक समिति गठित की जाएगीजिसमें संस्कृत विषय के विद्वानों को भी शामिल किया जाएगा।

बैठक में बताया गया कि 19 सितम्बर को पटना के ज्ञान भवन में ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ के रूप में कार्यरत मॉडल स्कूलों के प्रधानाध्यापकों की कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला में विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को और बेहतर बनाने को लेकर चर्चा होगी। शिक्षा मंत्री ने सीएम सहयोग पोर्टल पर प्राप्त मामलों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को इन मामलों के निष्पादन में गंभीरता बरतने और निर्धारित समय-सीमा में समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग से जुड़ी योजनाओं और कार्यों का लाभ विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम लोगों तक समय पर पहुंचे, यह विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

Trending News

शनिवार को हाफ डे पर अलग से निर्देश जारी करने पर शिक्षा विभाग गंभीर
शनिवार को हाफ डे पर अलग से निर्देश जारी करने पर शिक्षा विभाग गंभीर
Aug 17, 2026, 7:46:00 PM
शिक्षकों के लंबित मामलों को शून्य पर लाएं, शीघ्र भरे जाएंगे लाइब्रेरियन के रिक्त : शिक्षा मंत्री
शिक्षकों के लंबित मामलों को शून्य पर लाएं, शीघ्र भरे जाएंगे लाइब्रेरियन के रिक्त : शिक्षा मंत्री
Aug 17, 2026, 7:43:00 PM
रैयाम और सकरी चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना क्षेत्र विस्तार को मिलेगा बढ़ावा: मंत्री संजय कुमार
रैयाम और सकरी चीनी मिल क्षेत्र में गन्ना क्षेत्र विस्तार को मिलेगा बढ़ावा: मंत्री संजय कुमार
Aug 17, 2026, 7:39:00 PM
पांचवी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवमय हुआ देवलेश्वर धाम
पांचवी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शिवमय हुआ देवलेश्वर धाम
Aug 17, 2026, 7:30:00 PM
UGMAC 2026: प्रथम राउंड में GOAL का ऐतिहासिक दबदबा, रैंक 1 और 2  समेत टॉप-6 में चार विद्यार्थी
UGMAC 2026: प्रथम राउंड में GOAL का ऐतिहासिक दबदबा, रैंक 1 और 2 समेत टॉप-6 में चार विद्यार्थी
Aug 17, 2026, 7:04:00 PM
इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने के लिए अंतिम अवसर
इंटर व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने के लिए अंतिम अवसर
Aug 17, 2026, 7:01:00 PM
बिहार में पहली बार फॉर्मूला वन रेसिंग की प्रतिभाओं की तलाश
बिहार में पहली बार फॉर्मूला वन रेसिंग की प्रतिभाओं की तलाश
Aug 17, 2026, 6:53:00 PM
 नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय Out, बिहार के 3 चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी, जानें कौन हैं...
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय Out, बिहार के 3 चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी, जानें कौन हैं...
Aug 17, 2026, 6:29:00 PM
दिनदहाड़े चेन झपटमारी से हड़कंप, DM आवास के पास महिला से सोने की चेन छीनकर भागे बाइक सवार
दिनदहाड़े चेन झपटमारी से हड़कंप, DM आवास के पास महिला से सोने की चेन छीनकर भागे बाइक सवार
Aug 17, 2026, 6:00:00 PM
बारिश में बना रहे घूमने का प्लान, इस मौसम में जन्नत हैं ये जगहें
बारिश में बना रहे घूमने का प्लान, इस मौसम में जन्नत हैं ये जगहें
Aug 17, 2026, 5:49:00 PM