राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
आगामी पांच सितंबर को मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस के मौके पर राज्य के अलग-अलग जिलों के 38 शिक्षकों को राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

पटना: आगामी पांच सितंबर को मनाए जाने वाले शिक्षक दिवस के मौके पर राज्य के अलग-अलग जिलों के 38 शिक्षकों को राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन सभी को पांच सितंबर को राजधानी स्थित श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में सम्मानित किया जाएगा।
शिक्षा विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार सम्मानित होने वाले शिक्षकों में विप्लव कुमार, विशिष्ट शिक्षक मध्य विद्यालय अरिहाना आजमनगर कटिहार, प्रमिला कुमारी प्रधानाध्यापिका सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय प्लस टू एसएन लाल उच्च विद्यालय अख़गांव, संदेश भोजपुर, राजकुमार प्रसाद गुप्ता, प्रधानाध्यापक राजकीय मध्य विद्यालय सलैया मदनपुर औरंगाबाद, अपराजिता कुमारी प्रधान शिक्षिका, प्राथमिक विद्यालय वलीपुर हरिजन टोली, क्लस्टर मध्य विद्यालय, चिक्सी पालीगंज पटना, उमाकांत कुमार प्रधानाध्यापक, प्रोन्नत मध्य विद्यालय खड़ीहरा, उर्दू बालक बाराहाट बांका, पुनीता कुमारी प्रधान शिक्षिका, नव सृजित प्राथमिक विद्यालय बलरा, दुसाध टोली बरौली गोपालगंज, चंचला तिवारी प्रधानाध्यापिका, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बसाढी, सदर छपरा सारण, मधु कुमारी विद्यालय अध्यापिका प्राथमिक विद्यालय जयंती ग्राम, औता, गोगरी खगड़िया, निवेदिता कुमारी विशिष्ट शिक्षिका, नव प्राथमिक विद्यालय, हरिजन टोला कलगीगंज, कहलगांव, भागलपुर, नुरुल होदा प्रधान शिक्षक राजकीय प्राथमिक विद्यालय शेखवा टोला, आदापुर, पूर्वी चंपारण, अजय कुमार पंडित, प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय, उथरी पोखरिया, पूर्णिया पूर्व पूर्णिया, बेबी अर्चना, विशिष्ट शिक्षिका मध्य विद्यालय कुंआडी, कुर्साकाटा, अररिया, शमा परवीन प्रधान शिक्षिका प्राथमिक विद्यालय कोइरी टोला, धनुषी रून्नीसैदपुर सीतामढ़ी, गुड्डी कुमारी प्रभारी प्रधानाध्यापिका, मध्य विद्यालय बहेराडीह, डोभी, गयाजी, पुनीता कुमारी प्रधान शिक्षिका प्राथमिक विद्यालय अंधेरी, सिमरी बख्तियारपुर सहरसा, केशव कुमार प्रधान शिक्षक, प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर उर्दू, मुरौल मुजफ्फरपुर, वीनस दीक्षित, विशिष्ट शिक्षिका आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय जिरादेई, सिवान, दुर्योधन बैठा प्रधानाध्यापक राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय गढ़वा भोगाड़ी मझौलिया पश्चिम चंपारण, इमाम अली अंसारी प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय नथुनी अहीर के डेरा, डुमराव बक्सर, कमलेश कुमार प्रधानाध्यापक सर्वोदय मध्य विद्यालय नोखा रोहतास, कुमार प्रशांत प्रधान शिक्षक प्राथमिक विद्यालय फकीरना, बिरौल दरभंगा, निकिता भारती प्रधान शिक्षिका प्राथमिक विद्यालय शाहपुर नवादा के नाम शामिल हैं।
इनके अलावा सम्मानित किए जाने वाले शिक्षकों की सूची में सौरभ कुमार विशिष्ट शिक्षक उत्क्रमित मध्य विद्यालय बहादुरपुर अस्थावा नालंदा, पंकज रंजन विशिष्ट शिक्षक रामरतन उच्च विद्यालय सचई कुर्था अरवल, शहजाद अनवर प्रभारी प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय बेलवा काशीपुर किशनगंज, सुमित कुमार विद्यालय अध्यापक प्राथमिक विद्यालय डारीडीह, भभुआ कैमूर, किसलय प्रसाद प्रभारी प्रधानाध्यापक पीएम श्री प्लस टू उच्च विद्यालय नावाडीह सिलफरी, चकाई जमुई, मुदित कुमार प्रधानाध्यापक मध्य विद्यालय शकहरा टोला, बरियारपुर मुंगेर, आशा वर्मा विद्यालय अध्यापिका राजकीय कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मेहुस, शेखपुरा, उषा कुमारी प्रधान शिक्षिका प्राथमिक विद्यालय कोठिया कन्या झंझारपुर मधुबनी, डॉक्टर नीलू रानी प्रधानाध्यापिका कावेश्वर उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रौता, कुमारखंड मधेपुरा, राजकुमार प्रधान शिक्षक नवसृजित प्राथमिक विद्यालय नया टोला मकुना लखीसराय, पवन कुमार विद्यालय अध्यापक कामेश्वर उच्च विद्यालय अलीगंज घोसी जहानाबाद, साक्षी सरला प्रधान शिक्षिका प्राथमिक विद्यालय हसनपुर दक्षिणी मुसहर टोला, महनार वैशाली, नरेश कुमार निराला विशिष्ट शिक्षक प्राथमिक विद्यालय केवला छातापुर, सुपौल, रामनरेश राम प्रधान शिक्षक प्राथमिक विद्यालय भवडीहा, तरियानी, शिवहर, प्रभा कुमारी विद्यालय अध्यापिका उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटरमाला दंडारी बेगूसराय और राकेश कुमार विशिष्ट शिक्षक प्राथमिक कन्या विद्यालय लक्ष्मीपुर रोसडा समस्तीपुर के नाम शामिल हैं।










