झूठे अपहरण का नाटक रच परिजनों से दो लाख मांगने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल

गोपालगंज जिले की श्रीपुर थाना पुलिस ने स्वंय के अपहरण की झूठी साजिश रचकर अपने ही परिजनों से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले एक शातिर व्यक्ति को सकुशल बरामद कर गिरफ्तार कर लिया है।

झूठे अपहरण का नाटक रच परिजनों से दो लाख मांगने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल

राज्य क़े गोपालगंज जिले की श्रीपुर थाना पुलिस ने स्वंय के अपहरण की झूठी साजिश रचकर अपने ही परिजनों से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले एक शातिर व्यक्ति को सकुशल बरामद कर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान फुलवरिया थाना क्षेत्र के पावर बतरहा निवासी पारस सिंह क़े पुत्र छोटेलाल सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 1 सितंबर 2026 को श्रीपुर थाना क्षेत्र के मिश्र बतरहा बाजार से छोटेलाल सिंह के संदिग्ध परिस्थितियों में गायब होने की सूचना मिली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रीपुर थाने में कांड संख्या 218/26 दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गई। गोपालगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ हथुआ, थानाध्यक्ष श्रीपुर और डीआईयू की एक विशेष टीम का गठन किया गया।

विशेष टीम ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया। अनुसंधान के दौरान पुलिस को सटीक सूचना मिली कि कथित अपहृत व्यक्ति भोरे थाना क्षेत्र के एक जंगल में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने तुरंत त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थान पर छापेमारी की और छोटेलाल सिंह को उसके मोबाइल फोन के साथ सकुशल बरामद कर लिया।

थाने लाकर जब उससे कड़ी पूछताछ की गई, तो पूरे मामले का चौंकाने वाला खुलासा हुआ। छोटेलाल ने स्वीकार किया कि उसने खुद ही अपने अपहरण का नाटक रचा था और परिजनों को डराकर 2 लाख रुपये ऐंठने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM